फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रिज का पानी पीने से सेहत को होते हैं ये 5 बड़े नुकसान

Wed, 18 Apr 2018 01:03 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
गर्मियों में फ्रिज का ठंडा पानी गले को तर तो करता है, पर क्या यह सेहत के लिए अच्छा है। आयुर्वेद में इस पानी को सेहत के लिए अच्छा नहीं माना गया है। फ्रिज में रखा ठंडा पानी पीने से आपको ये 5 बड़े नुकसान हो सकते हैं , आप भी जान लें...वरना पछताएंगे..

 
विज्ञापन

2 of 4
आंत सिकुड़ना 
ऐसा माना जाता है कि फ्रिज का ठंडा पानी पीने से आंत सिकुड़ जाती है, जिस कारण खाना सही प्रकार से नहीं पचता है। खाना नहीं पचने के कारण कब्ज जैसी समस्या हो सकती है। ठंडे पानी से शारीरिक तंत्रों में सिकुड़न एक आम समस्या है। लेकिन कोशिकाओं में बार-बार सिकुड़न हो, तो इसका असर शरीर के मेटाबॉलिज्म पर पड़ता है, जिससे दिल की धड़कनें प्रभावित हो सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 4
जुकाम
फ्रिज में रखे पानी का तापमान सामान्य से अधिक होता है, जिसकी वजह से जुकाम-खांसी की समस्या होने की आशंका रहती है। इसके अलावा फेफड़े और पाचन तंत्र से जुड़े रोग भी हो सकते हैं। 
 
विज्ञापन

4 of 4
गला खराब
फ्रिज का पानी पीने से गला खराब होने की संभावना अधिक होती है। रोजाना अगर आप इस आदत को जारी रखेंगे तो टॉन्सिल्स, फेफड़े और पाचन तंत्र के रोग आपको आसानी से घेर लेंगे इसलिए फ्रिज की बजाय आप मिट्टी के घड़े में रखा पानी पिएं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें