फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई में लगातार खड़े रहना पड़ सकता है आपकी सेहत पर भारी

Fri, 28 Jun 2019 07:07 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
kitchen vaastu
रोजमर्रा की जिंदगी में महिलाओं को तो खाना बनाना पड़ता ही है। पेशेवर रूप से भी रसोइयों को रसोई में खाना बनाने के लिए समय बिताना पड़ता है। लेकिन लगातार रसोई में समय बिताना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। अगर आप भी जरुरत से ज्यादा रसोई में समय बिताते हैं तो ये समय सावधान हो जाने का है।
विज्ञापन

2 of 6
husband in kitchen
दो सौ रसोइयों में किए एक शोध में यह बात सामने आई है कि पेशेवर रसोइए हो या घरेलू महिलाएं अगर जरुरत से ज्यादा रसोई में समय बिताती हैं तो इससे उनके स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन

3 of 6
Kitchen
क्यों है खतरनाक?
रसोई में समय बिताना शरीर के अंगों के लिए नुकसानदेह हो सकता है। क्योंकि रसोई में लगातार गैस जलने से वहां का तापमान तीस डिग्री के पार पहुंच जाता है। शोध में निकली रिपोर्ट चौंकाने वाली है। रसोई में कितनी ही सफाई की जाए लेकिन कुछ कीटाणु सेहत को नुकसान पहुंचाने लायक रह ही जाते हैं।

4 of 6
kitchen - फोटो : kitchen
पीएच का लेवल खतरनाक स्तर पर
शोध के दौरान ये बात सामने आई है कि रसोई का पीएच लेवल 3.1 से 17.71 तक था। जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है। इस पीएच में नेफ्थालीन, फ्लोरीन, एसनाफिथीन, फेनाथिरीन, पायरीन, जैसे तत्व पाए गए। शोध में यह भी सामने आया है कि रसोई का पीएम लेवल 71.9 माइक्रान क्यूबिक मीटर था।
विज्ञापन

5 of 6
kitchen cloth
रसोई का स्लैब और जमीन है नुकसानदेह
हर कोई अपने रसोई  की अच्छे से सफाई करता है लेकिन अगर आप भी रसोई के स्लैब पर केवल कपड़ें से सफाई करने की आदत रखते हैं तो आपकी रसोई में बहुत से कीटाणु रह जाते हैं। स्लैब पर दिनभर हम सामान और खाने पीने की वस्तुएं रखते हैं जिससे कीटाणु आते हैं। ऐसे में अगर केवल कपड़े से सफाई की जाए तो बेशक आपकी रसोई में कीटाणु रह जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
सेहत के बचाव के लिए क्या करें
-लगातार रसोई में रहने से अच्छा है कि थोड़ी थोड़ी देर के लिए बाहर निकलकर ताजी हवा में घूम आए। इससे शरीर का तापमान सामान्य बना रहेगा और आप बीमारियों से बची रहेंगी।
-रसोई की साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। रसोई में रखे डिब्बों और बर्तनों की सफाई अच्छे से करें।
-रसोई को जितना हो सके हवादार और खुला बनवाएं जिससे सूर्य का प्रकाश अन्दर आए। इससे रसोई में कीटाणुओं का पनपना कम होगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें