फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 5 टिप्स को आजमाएं मां, बच्चों को कभी नहीं होगा मोटापा

Sat, 29 Jun 2019 06:48 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मां-बच्चा - फोटो : pixabay
दुनियाभर में मोटापे की बीमारी घातक रूप ले रही है। बच्चों से लेकर युवाओं में मोटापा तेजी से बढ़ रहा है। पिछले कुछ दशकों में मोटापा और इसकी वजह से आने वाली स्वास्थ्य समस्याओं ने गंभीर रूप लिया है। अमेरिका में छह साल से लेकर 19 साल तक के बच्चों में मोटापे की बीमारी प्रमुखता से उभर रही है। यहां इस उम्र के 20 फीसदी से ज्यादा बच्चे मोटापे के शिकार हैं। इसकी वजह से इनमें डाइबिटीज और हार्ट की बीमारी का खतरा बढ़ रहा है। अगर आप नहीं चाहते कि आपके बच्चे भी मोटापे से पीड़ित हों तो आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। हाल ही में हुए शोध में इन चीजों के बारे में बताया गया है।
 
विज्ञापन

2 of 4
मां-बच्चा - फोटो : pixabay
हार्वर्ड में हुए शोध में माओं को बच्चों के मोटापे के प्रति आगाह किया गया है। माओं को बताया गया है कि वह कैसे अपने बच्चों को माटापे की समस्या से बचा सकती हैं। शोध के अनुसार, जो माएं इन आदतों का अनुसरण करती हैं उन बच्चों में 75 फीसदी तक मोटापे का खतरा कम रहा है। अगली स्लाइड में पढ़िए क्या हैं ये आदतें...
 
विज्ञापन

3 of 4
Obesity
अगर आप नहीं चाहते की आपके बच्चे मोटापे से प्रभावित हों तो स्वस्थ खाना खाएं। हर रोज व्यायाम करें। अपना वजन नियंत्रित रखें। ड्रिंक करने से बचें और धूम्रपान को फौरन छोड़ दें। अगर आपने ये आदते आजमा ली तो आपके बच्चों को माटापा कभी नहीं होगा। ये आदते माओं के साथ ही बच्चों को भी फॉलो करनी है। जो माएं इन आदतों का खुद और अपने बच्चों को भी अनुसरण करवाती हैं, वे स्वस्थ रहती हैं और मोटापे की समस्या से ग्रसित नहीं होती हैं।
 
विज्ञापन

4 of 4
mysteriously birth to baby - फोटो : dailystar.co.uk
शोध का कहना है कि अगर मां और बच्चे दोनों इन पांच आदतों को अपनाते हैं तो माटापे का खतरा 85 फीसदी तक कम हो जाता है। शोधकर्ताओं ने इस बात के निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए 24,289 बच्चों पर विश्लेषण किया है। आठ से 18 साल के बच्चों का डाटा लेकर उसका विश्लेषण किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें