These Fruits Never Consume At Night: स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखना हर किसी की इच्छा होती है। इसके लिए सही समय पर सही भोजन करना बहुत जरूरी है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि रात के समय खाने की आदतें हमारी सेहत पर बड़ा असर डालती हैं।
कई लोग रात में फल खाने को हेल्दी मानते हैं, लेकिन कुछ फल रात में खाने से नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। सुनने में ये अजीब लगेगा लेकिन ये हकीकत है कि रात को शरीर की पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है और कुछ फलों में मौजूद शुगर, एसिड या फाइबर नींद और पाचन पर असर डाल सकते हैं।
ऐसे फल जो रात में खाने से बचने चाहिए, उनके नियमित सेवन से वजन बढ़ना, एसिडिटी, नींद में परेशानी और पाचन समस्याएं हो सकती हैं। इस लेख में हम आपको 5 ऐसे फलों के बारे में बताएंगे, जिन्हें रात में खाने से बचना चाहिए और इनके नुकसान क्या-क्या हो सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
रात में कौन से फल नहीं खाने चाहिए?
- फोटो : Freepik.com
संतरा
संतरा विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। पर, रात के समय संतरा खाने से इसके एसिडिटी प्रभाव के कारण पेट में जलन, सीने में खराश और एसिड रिफ्लक्स की समस्या बढ़ सकती है। विशेष रूप से जो लोग गैस्ट्रिक या अल्सर जैसी समस्या से पीड़ित हैं, उनके लिए यह और भी नुकसानदेह हो सकता है।
विज्ञापन
3 of 6
रात में कौन से फल नहीं खाने चाहिए?
- फोटो : Freepik
आम
आम स्वाद में मीठा और पौष्टिक होता है, लेकिन इसमें प्राकृतिक शुगर की मात्रा अधिक होती है। रात में खाने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकती है। यह डायबिटीज रोगियों के लिए जोखिम बढ़ाता है और लंबे समय तक वजन बढ़ने में योगदान कर सकता है।
4 of 6
रात में कौन से फल नहीं खाने चाहिए?
- फोटो : Freepik.com
सेब
सेब में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। रात में सेब खाने से पाचन धीमा हो जाता है, जिससे गैस, पेट फूलना और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा, सेब का शुगर स्तर रात में शरीर में जमा हो सकता है।
विज्ञापन
5 of 6
रात में कौन से फल नहीं खाने चाहिए?
- फोटो : इंस्टाग्राम
पपीता
पपीता पाचन के लिए हल्का और फायदेमंद माना जाता है, लेकिन रात में सेवन करने पर शरीर की शुगर लेवल अचानक बढ़ सकती है। इसके कारण नींद में खलल और मेटाबॉलिज्म में असंतुलन हो सकता है।
रात में कौन से फल नहीं खाने चाहिए?
- फोटो : Freepik.com
अंगूर
अंगूर में शुगर की मात्रा अधिक होती है। रात में अंगूर खाने से कैलोरी और शुगर की मात्रा बढ़ती है, जिससे वजन बढ़ने का खतरा होता है। इसके अलावा नींद प्रभावित हो सकती है और शरीर में ऊर्जा असंतुलित हो सकती है।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।