Common Signs Of Dehydration: गर्मी का मौसम शुरू हो गया है, ऐसे में यहां हम आपको कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताएंगे, जो ये बताते हैं कि आपके शरीर में पानी की कमी हो गई है।
विज्ञापन
1 of 7
ये 5 संकेत बताते हैं कि आपके शरीर में है पानी की कमी
- फोटो : अमर उजाला
Common Signs Of Dehydration: गर्मी का मौसम आते ही शरीर पर इसका असर साफ दिखाई देने लगता है। तेज धूप, बढ़ता तापमान और पसीना निकलने के कारण शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन की समस्या आम हो जाती है। अक्सर लोग इसे हल्के में लेते हैं, लेकिन समय रहते ध्यान न दिया जाए तो यह गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है।
ऐसे में ये हर किसी को समझने की जरूरत है कि शरीर हमें कई संकेत देता है, जिनसे पता चलता है कि हमें तुरंत पानी या तरल पदार्थों की जरूरत है। खासतौर पर बच्चे, बुजुर्ग और बाहर काम करने वाले लोगों को इसकी पहचान करना बेहद जरूरी होता है।
तो अब जब गर्मी का मौसम शुरू हो गया है तो ऐसे में जरूरी है कि हम इन संकेतों को पहचानें और समय पर शरीर को हाइड्रेट रखें, ताकि गर्मी के इस मौसम में स्वस्थ और सुरक्षित रह सकें।
विज्ञापन
2 of 7
ये 5 संकेत बताते हैं कि आपके शरीर में है पानी की कमी
- फोटो : Adobe Stock
1. बार-बार प्यास लगना
अगर आपको बार-बार प्यास लग रही है, तो ये शरीर का सबसे पहला संकेत होता है कि उसे पानी की जरूरत है।
जब शरीर में पानी कम हो जाता है, तो दिमाग प्यास का संकेत देता है ताकि आप तरल पदार्थ का सेवन करें।
अगर आप प्यास लगने के बाद भी पानी नहीं पीते, तो डिहाइड्रेशन बढ़ सकता है।
कई बार पानी न पीने से आपकी दिक्कतें कई गुना बढ़ जाती हैं।
विज्ञापन
3 of 7
ये 5 संकेत बताते हैं कि आपके शरीर में है पानी की कमी
- फोटो : Adobe Stock
2. मुंह और गला सूखना
पानी की कमी होने पर मुंह में लार बनना कम हो जाता है, जिससे गला और मुंह सूखा महसूस होता है।
ये न सिर्फ असहज होता है, बल्कि बोलने और खाने में भी परेशानी पैदा कर सकता है।
लगातार सूखापन बने रहना इस बात का संकेत है कि शरीर को तुरंत हाइड्रेशन की जरूरत है।
4 of 7
ये 5 संकेत बताते हैं कि आपके शरीर में है पानी की कमी
- फोटो : Adobe Stock
3. गहरे रंग का पेशाब आना
सामान्य स्थिति में पेशाब का रंग हल्का पीला होता है, लेकिन अगर यह गहरा पीला या नारंगी दिखे, तो यह डिहाइड्रेशन का संकेत है।
शरीर पानी की कमी होने पर कम मात्रा में और अधिक पेशाब बनाता है, जिससे उसका रंग गहरा हो जाता है।
विज्ञापन
5 of 7
ये 5 संकेत बताते हैं कि आपके शरीर में है पानी की कमी
- फोटो : Adobe Stock
4. थकान और कमजोरी महसूस होना
पानी की कमी से शरीर की ऊर्जा पर असर पड़ता है।
जब शरीर ठीक से हाइड्रेट नहीं होता, तो ब्लड सर्कुलेशन और ऑक्सीजन सप्लाई प्रभावित होती है।
कम पानी के सेवन से ही थकान, सुस्ती और कमजोरी महसूस होने लगती है।
ये स्थिति रोजमर्रा के कामों को भी मुश्किल बना सकती है।
विज्ञापन
6 of 7
ये 5 संकेत बताते हैं कि आपके शरीर में है पानी की कमी
- फोटो : Freepik.com
5. चक्कर आना या सिर दर्द
डिहाइड्रेशन के कारण दिमाग तक पर्याप्त ऑक्सीजन और ब्लड फ्लो नहीं पहुंच पाता, जिससे चक्कर आने और सिर दर्द जैसी समस्याएं होती हैं।
खासकर गर्मी में यह समस्या ज्यादा बढ़ जाती है और कभी-कभी बेहोशी तक की स्थिति भी बन सकती है।
ये 5 संकेत बताते हैं कि आपके शरीर में है पानी की कमी
- फोटो : Freepik.com
डिहाइड्रेशन से बचने के उपाय
दिनभर में 8–10 गिलास पानी जरूर पिएं
नारियल पानी, नींबू पानी और छाछ का सेवन करें
धूप में निकलते समय पानी साथ रखें
अधिक कैफीन और शराब से बचें
हल्के और तरल युक्त भोजन करें
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।