आज के दौर में हर दूसरा व्यक्ति किसी ना किसी बात को लेकर अक्सर तनाव में रहता है। तनाव एक ऐसी समस्या है जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई परेशानियों का कारण बन सकती है। इस भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से बचना मुश्किल है पर कुछ आसान तरीकों से इस समस्या पर नियंत्रण पाया जा सकता है।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : file photo
ज्यादा ना सोचें
तनाव के दौरान व्यक्ति के दिमाग में कई तरह की बातें आती हैं, लेकिन जरुरत से ज्यादा सोचना आपको मानसिक रोगी भी बना सकता है। इसलिए तनाव से बचने के लिए ज्यादा ना सोचें। अगर आपके दिमाग में कोई तनाव वाली बात है तो दोस्तों से शेयर करें।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : file photo
अकेले ना रहें
कई बार व्यक्ति जब तनाव में रहता है तो अकेले रहना पसंद करता है। लेकिन ऐसा करने से व्यक्ति का तनाव स्तर और बढ़ सकता है। ऐसे में अगर आप तनाव मुक्त होना चाहते हैं तो अकेले रहने के बजाए अपने परिवार या दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं।
4 of 5
- फोटो : file photo
सैर पर निकल जाएं
अगर आप अत्यधिक तनाव महसूस कर रहे हैं तो खुद को तनाव मुक्त करने के लिए कहीं घूमने निकल जाएं। अपने पसंदीदा जगह पर जाकर कुछ समय बिताने से आपका तनाव कुछ कम हो सकता है। साथ ही आपका मूड भी बदल सकता है।
मनपसंद गाना सुने
एक अध्ययन के अनुसार संगीत सुनने से व्यक्ति का ब्लड प्रेशर कम होता है और दिल की धड़कनें सामान्य होती हैं। इसके अलावा किसी व्यक्ति का मनपसंद गाना उसके तनाव को कम करने में भी मदद करता है।