फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम नींद आने की वजह से झेलना पड़ता है बहुत कुछ, तो अपनाएं ये जादूई टिप्स

Thu, 23 May 2019 08:17 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
नींद ना आना दुनिया में आधे से ज्यादा लोगों की समस्या बना हुआ है। हालांकि आपको मालूम होना चाहिए जो समस्याएं हम खुद खड़ी करते हैं उनका समाधान भी हमारे पास ही होता है। यानी नींद ना पूरी होने का कारण हमारी ही कुछ आदतें हैं जिसकी वजह से निजी जीवन में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में हम कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जो जीवन सफल बनाने में आपकी मदद करेंगे और नींद की समस्या भी दूर हो जाएगी। 

 
विज्ञापन

सोते वक्त आरामदेह चीजों का इस्तेमाल करें जैसे कि सॉफ्ट बिस्तर, तकिया और बेड शीट आदि। अगर सोते वक्त किसी भी तरह की परेशानी होगी तो उसका सीधा असर नींद पर पड़ेगा। 

 
विज्ञापन

कई स्टडीज में सामने आया है कि रोजाना सुबह उठकर थोड़ा वर्कआउट करने से न सिर्फ आपका रुटीन सेट होता है बल्कि नींद भी अच्छी आती है। 

अपना सोने का टाइम फिक्स कर लें। लेट सोने के बजाय जल्दी सोने की आदत डालें। जल्दी सोएंगे तो सुबह जल्दी आंखें खुल जाएंगी और नींद भी पूरी हो जाएगी। नींद पूरी होने पर आप दिनभर तरोताजा महसूस करेंगे। 
 
विज्ञापन

कहा जाता है कि आप जैसे मूड में सोते हैं वैसे ही मूड में उठते हैं। इसलिए जब सोने जाएं तो अपने मूड को अच्छा रखें। कोई भी टेंशन या फिक्र हो उसे सोने जाते वक्त भूल जाएं नहीं तो पूरी रात वही ख्याल आपके दिमाग में घूमते रहेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कई लोगों को आदत होती है कि वे देर रात तक फोन चलाते हैं या फिर गेम खेलते रहते हैं। इस चक्कर में उन्हें वक्त का पता ही नहीं चलता। नतीजतन या तो सुबह देर से उठते हैं या फिर जल्दी उठने के चक्कर में नींद पूरी नहीं होती। इससे पूरा दिन खराब हो जाता है। बेहतर होगा कि रात को मोबाइल फोन या किसी भी गैजेट का इस्तेमाल न करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें