फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heart Attack: बैडमिंटन खेलते हुए 25 साल के युवक को आया हार्ट अटैक, युवा हैं तो न करें इन लक्षणों को नजरअंदाज

Mon, 28 Jul 2025 08:09 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कम उम्र में दिल का दौरा पड़ना एक आम बात हो गई है। बीते रविवार बैडमिंटन खेलते हुए एक युवक को अचानक हार्ट अटैक आया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसलिए आइए इस लेख में जानते हैं कि हार्ट अटैक आने से पहले शरीर में क्या लक्षण दिखते हैं?
विज्ञापन
1 of 6
हार्ट अटैक - फोटो : Freepik
Symptoms Of Heart Attack In Youth: हाल ही में एक चौंकाने वाली घटना सामने निकलकर आई है, जिसने युवाओं में बढ़ती हृदय संबंधी समस्याओं को लेकर गंभीर चिंता पैदा की है। बीते रविवार हैदराबाद में रात के समय 25 वर्षीय एक युवक को बैडमिंटन खेलते हुए अचानक दिल का दौरा पड़ा। बीते वर्षों में इस तरह की कई घटनाएं सामने निकलकर आई हैं, जहां कई युवाओं को जिम करते समय, क्रिकेट खेलते समय या कोई दूसरी गतिविधि करते हुए अचानक हार्ट अटैक आ जाता है। इस तरह की घटनाएं स्पष्ट संकेत है कि हार्ट अटैक अब केवल बुज़ुर्गों से संबंधित नहीं रहा है बल्कि इसकी जद में अब युवा भी आ रहे हैं। 



मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतक का नाम राकेश है, जो हैदराबाद में एक निजी कंपनी में काम करता था। आजकल की भागदौड़ भरी जीवनशैली के चलते कम उम्र में भी दिल की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। इस तरह की घटनाएं उन सभी युवाओं के लिए एक खतरे की घंटी है जो खुद को पूरी तरह फिट मानते हैं। ऐसे में अपने शरीर के संकेतों को समझना और कुछ सावधानियां बरतना जरूरी है। विशेषज्ञों के अनुसार समय पर लक्षणों की पहचानकर और स्वस्थ आदतें अपनाकर इस तरह के खतरे के जोखिम को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 6
हार्ट, हार्ट अटैक - फोटो : Adobe stock photos
युवाओं के लिए हार्ट अटैक के मुख्य चेतावनी संकेत
युवाओं में हार्ट अटैक के लक्षण कभी-कभी कम स्पष्ट हो सकते हैं या उन्हें गैस्ट्रिक समस्या मान लिया जाता है। इसलिए इन संकेतों को जानना और समझना बेहद जरूरी है-
  • यह अक्सर दबाव, जकड़न या भारीपन जैसा महसूस हो सकता है। यह दर्द सीने से शुरू होकर बांह, गर्दन, जबड़े या पीठ तक फैल सकता है।
  • बिना किसी खास मेहनत के भी सांस फूलना या सांस लेने में परेशानी महसूस होना।
  • सामान्य से ज्यादा थकान महसूस होना या शरीर में लगातार कमजोरी रहना।
  • अचानक चक्कर आना, सिर घूमना या बेहोश हो जाना।
  • बिना किसी शारीरिक गतिविधि के या ठंडे मौसम में भी तेज पसीना आना।
  • कभी-कभी पेट खराब होना या उल्टी आने जैसा महसूस होना, जिसे अक्सर पेट की समस्या समझ लिया जाता है।
  • महिलाओं में अक्सर सीने के दर्द की बजाय अत्यधिक थकान, पीठ दर्द, जबड़े में दर्द या मतली जैसे लक्षण दिख सकते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
हार्ट, हृदय - फोटो : adobe stock images
क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ?
हृदय रोग विशेषज्ञ इस बात पर जोर देते हैं कि हार्ट अटैक के लक्षणों की समय पर पहचान सबसे महत्वपूर्ण है। अगर किसी को ये लक्षण दिख रहे हैं, तो तुरंत चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए। हार्ट अटैक के केवल एक लक्षण पर ध्यान न दें, कभी-कभी लक्षण बहुत हल्के होते हैं या किसी और स्थिति की तरह महसूस होते हैं। इसलिए इन सभी संभावित लक्षणों के बारे में जागरूक रहना और समय रहते डॉक्टर की सलाह लेना बेहद जरूरी है ताकि किसी भी जोखिम से बचा जा सके।

ये भी पढ़ें- Health Tips: पेट की गैस और एसिडिटी से तुरंत राहत पाने के लिए अपनाएं ये चार घरेलू उपाय, मिलेंगे फायदे

4 of 6
हार्ट, हार्ट अटैक - फोटो : Freepik.com
युवाओं में हार्ट अटैक के कारण
युवाओं में हार्ट अटैक के कारणों में अनियमित जीवनशैली, तनाव, मोटापा, उच्च रक्तचाप और डायबिटीज शामिल हैं। जंक फूड, धूम्रपान और शराब का अधिक सेवन धमनियों में प्लाक जमा करता है, जिससे हृदय तक रक्त प्रवाह बाधित होता है। तीव्र शारीरिक गतिविधि, जैसे बैडमिंटन, बिना तैयारी के हृदय पर दबाव डाल सकती है, खासकर अगर पहले से कोई हृदय समस्या हो। 

बहुत से लोग उचित वार्म-अप, प्रशिक्षण या सहनशक्ति के बिना अधिक कसरत करते हैं। अगर दिल पहले से ही कमजोर है या तनाव में है, तो ये भारी गतिविधि है पर ज्यादा लोड डाल सकती है। इसलिए इससे बचना चाहिए। इसके अलावा आनुवंशिकता भी एक प्रमुख कारक है।

ये भी पढ़ें- Health Tips: बार-बार पैर सुन्न होना या झुनझुनी आना, हो सकते हैं इन खतरनाक बीमारियों के शुरुआती लक्षण
विज्ञापन

5 of 6
डॉक्टर - फोटो : Freepik.com
लक्षण दिखने पर तुरंत उठाएं ये कदम
हार्ट अटैक के लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सीय मदद लें। इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम, ब्लड टेस्ट (ट्रोपोनिन) और एंजियोग्राफी से निदान किया जाता है। आपात स्थिति में तुरंत नजदीकी अस्पताल से संपर्क करें। समय पर उपचार, जैसे स्टेंट डालना या दवाएं, जीवन बचा सकता है। युवाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच, जैसे कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर टेस्ट, करवानी चाहिए ताकि जोखिम का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हार्ट अटैक - फोटो : Freepik.com
बचाव के लिए इन आदतों को अपनाएं
हार्ट अटैक से बचने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। नियमित व्यायाम, जैसे 30 मिनट की ब्रिस्क वॉकिंग या योग, हृदय स्वास्थ्य को हेल्दी रखता है। संतुलित आहार, जिसमें फल, सब्जियां, साबुत अनाज और ओमेगा-3 युक्त खाद्य (मछली, अखरोट) शामिल हों, कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है। धूम्रपान और शराब से परहेज करें। तनाव प्रबंधन के लिए मेडिटेशन और पर्याप्त नींद लें। यदि परिवार में हृदय रोग का इतिहास है या लक्षण दिखें, तो तुरंत कार्डियोलॉजिस्ट से परामर्श करें।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें