स्पर्म क्वालिटी में देखी जाने वाली समस्या
- फोटो : Freepik.com
स्पर्म क्वालिटी में गिरावट और इसके कारण
पुरुषों के स्पर्म हेल्थ में गिरावट के कारणों को समझने के लिए एमी ने लंबे समय तक अध्ययन किया। उन्होंने अपने निष्कर्ष वर्ल्ड हेल्थ कांग्रेस में प्रस्तुत किए।
फर्टिलिटी एक्सपर्ट कहती हैं, स्पर्म काउंट में कमी और बढ़ती इंफर्टिलिटी की समस्या के लिए लाइफस्टाइल और हमारे खाने की गड़बड़ आदतें मुख्य वजह हो सकती है। वह बताती हैं, जब लोग जांच के लिए फर्टिलिटी क्लीनिक में आते हैं तो टेस्ट के दौरान यह देखते हैं कि स्पर्म क्वालिटी ठीक है या नहीं, ये सही दिशा में तैर रहे हैं और इनकी गति कैसी है? हालांकि इनफर्टिलिटी इससे कहीं ज्यादा जटिल समस्या है।
एमी कहती हैं, जैसे-जैसे शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ता है, इसके साथ-साथ स्पर्म डीएनए फ्रैगमेंटेशन भी बढ़ता जाता है, जो पुरुषों में इंफर्टिलिटी बढ़ाने का प्रमुख कारण है।