फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rangoli Design: धनतेरस से भाई दूज तक, ये रंगोली डिजाइन हर पर्व पर लगेगी आकर्षक

Sat, 18 Oct 2025 04:25 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Rangoli Design For Diwali: पांच दिन के लिए अलग-अलग रंगोली डिजाइन की तलाश है तो यहां कुछ शानदार रंगोली डिजाइन के विकल्प दिए जा रहे हैं, जो कि हर त्योहार पर बेहतर लगेंगे।
विज्ञापन
1 of 6
Rangoli Design - फोटो : Adobe stock
Rangoli Design For Diwali: दीपावली के पांच दिवसीय पर्व की शुरुआत धनतेरस यानी आज से हो रहा है। इसके बाद नरक चतुर्दशी, अगले दिन दिवाली मनाई जाएगी। फिर गोवर्धन पूजा और भाई दूज का पर्व आता है। ये त्योहार, रोशनी, मिठास और खुशियों का है। त्योहार पर सजावट भी जरूरी है। दीपावली में पारंपरिक रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। 

भारतीय संस्कृति में रंगोली केवल सजावट का माध्यम नहीं, बल्कि सौंदर्य, शुभता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। त्योहारों पर घर के आंगन में रंगोली बनाना शुभ संकेत माना जाता है। ऐसा विश्वास है कि दिवाली पर रंगोली के रंग और आकृतियां देवी लक्ष्मी और गणेश जी का स्वागत करती हैं और घर में समृद्धि व सौभाग्य लाती हैं।

पुराणों के अनुसार, रंगोली बनाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में शांति और प्रसन्नता बनी रहती है। रंगोली के जरिए व्यक्ति अपनी आस्था, सृजनशीलता और भावनाओं को भी व्यक्त करता है। माना जाता है कि देवी लक्ष्मी उन्हीं घरों में प्रवेश करती हैं, जहां स्वच्छता और सुंदर रंगोली से वातावरण पवित्र बना हो। पांच दिन के लिए अलग-अलग रंगोली डिजाइन की तलाश है तो यहां कुछ शानदार रंगोली डिजाइन के विकल्प दिए जा रहे हैं, जो कि हर त्योहार पर बेहतर लगेंगे।
विज्ञापन

2 of 6
धनतेरस की रंगोली डिजाइन - फोटो : Instagram
धनतेरस के लिए रंगोली डिजाइन

धनत्रयोदशी पर रंगोली डिजाइन बना रहे हैं तो शुभ लाभ प्रतीक को शामिल करें। इस तरह की रंगोली डिजाइन धनतेरस से भाई दूज तक हर दिन के लिए परफेक्ट लगती है। तस्वीर में दिख रही रंगोली डिजाइन में शुभ-लाभ, कलश जैसे प्रतीक चिन्ह हैं जो कि शुभ और समृद्धि का प्रतीक है।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : Instagram
छोटी दिवाली की रंगोली 

इस तरह की रंगोली डिजाइन सरलता से बन जाएगी। इसमें गोलाकार आकृति के मध्य मे लक्ष्मी पदचिन्ह बनाए गए हैं। इस तरह की रंगोली भी धनतेरस से लेकर भाई दूज तक बनी रह सकती है। लक्ष्मी पदचिन्ह का मतलब है सौभाग्य का आगमन।

4 of 6
- फोटो : Instagram
दिवाली की रंगोली डिजाइन 

दिवाली के लिए रंगोली बनानी है तो एक दीपक की आकृति भी आकर्षक और आसानी से बन जाएगी। घर के आंगन में इस तरह की बड़ी रंगोली डिजाइन बना सकते हैं या छोटे छोटे दीपक घर के मुख्य द्वार से लेकर मंदिर तक बनाएं जा सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Flower Rangoli Ideas - फोटो : instagram
गोवर्धन पूजा के लिए रंगोली डिजाइन
 
फूलों वाली इस तरह की रंगोली डिजाइन डिजाइन भी हर त्योहार पर सुंदर लगती है। घर के द्वार या दीवार के कोने पर इस तरह की रंगोली बनाई जा सकती है। जो बनाने में सरल और लंबे समय तक टीकी रहती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
navratri rangoli - फोटो : instagram
भाई दूज रंगोली डिजाइन

भाई दूज पर ये रंगोली डिजाइन मिनटों में बन जाएगी। इसके लिए प्लेट के मध्य में फूलों की पंखुड़ियों भर सकते हैं। प्लेट के किनारे पर आम की पत्तियों और गेंदे के फूलों से सजावट करें। मध्य में दीपक जलाएं और इस तरह की रंगोली बेहद आकर्षक लगती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें