फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanteras Rangoli Design : कमल-स्वास्तिक और दीपक के साथ धनतेरस पर बनाएं ऐसी रंगोली, घर में आएगी सुख-समद्धि

Sat, 18 Oct 2025 08:20 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Dhanteras 2025 Rangoli Design Ideas:इस धनतेरस अपनी रचनात्मकता से घर को सजाएं और मां लक्ष्मी का स्वागत सुंदर रंगोली डिजाइन को सजाकर करें। यहां आपको धनतेरस के लिए पारंपरिक और नए रंगोली डिजाइन दिखाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
धनतेरस की रंगोली डिजाइन - फोटो : Instagram
Dhanteras 2025 Rangoli Design: धनतेरस दीपावली की शुरुआत का प्रतीक है, जो दिवाली से दो दिन पहले मनाया जाता है। धनतेरस पर मां लक्ष्मी, भगवान धनवंतरी और कुबेर जी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन घर के दरवाजे पर बनाई गई सुंदर रंगोली मां लक्ष्मी को घर में प्रवेश के लिए आमंत्रित करती है। रंगोली शुभता, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक मानी जाती है। इसके रंग घर में खुशियां और सौभाग्य लाते हैं।

धनतेरस पर पारंपरिक रूप से कमल फूल, स्वस्तिक, दीपक, और शुभ-लाभ जैसे डिज़ाइन बनाए जाते हैं। आजकल लोग फूलों, रंग-बिरंगे पाउडर, चावल और हल्दी से भी आकर्षक रंगोली बनाते हैं। मुख्य दरवाजे या पूजन स्थल पर रंगोली बनाना शुभ माना जाता है, क्योंकि यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर घर में शांति और संपन्नता का वास कराता है। इस धनतेरस अपनी रचनात्मकता से घर को सजाएं और मां लक्ष्मी का स्वागत सुंदर रंगोली डिजाइन को सजाकर करें। यहां आपको धनतेरस के लिए पारंपरिक और नए रंगोली डिजाइन दिखाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 5
धनतेरस की रंगोली डिजाइन - फोटो : Instagram
धनतेरस पर इस तरह से कलश, किताब और स्वास्तिक के चिन्ह वाली रंगोली डिजाइन आसानी से बना सकते हैं। किताब की आकृति पर शुभ लाभ लिख कर रंगोली को अधिक आकर्षक और शुभ बनाया जा सकता है
विज्ञापन

3 of 5
धनतेरस की रंगोली डिजाइन - फोटो : Instagram
कम वक्त में आसान रंगोली डिजाइन बनानी है तो आयताकार रंगोली में अलग अलग रंगों को भरकर उभारें। मध्य में स्वर्ण सिक्कों से भरे कलश की आकृति बनाकर रंगोली को पूर्ण करें। चाहें तो आयताकार के बाॅर्डर पर फूल पत्तियों से सजा सकते हैं। 

4 of 5
धनतेरस की रंगोली डिजाइन - फोटो : Instagram
धनतेरस पर मां लक्ष्मी की पूजा होती है। घर के मंदिर में या आंगन में मां लक्ष्मी की प्रतिमा को रंगोली के माध्यम से उतार सकते हैं। अगर आप इतना नहीं कर पा रहे हैं तो महज मां लक्ष्मी का आसन कमल बनाएं। कमल की आकृति मां लक्ष्मी के आशीर्वाद और शुभ का प्रतीक बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धनतेरस की रंगोली डिजाइन - फोटो : Instagram
इस तरह की रंगोली डिजाइन सरल और आकर्षक लगती है। इसमें कलश और कमल का फूल बनाया गया है। बाकि आप असल दीपक से रंगोली डिजाइन को सजा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें