फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेंगशुई टिप्स: पैसों की तंगी दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय, घर दिखेगा सुंदर और जमकर बरसेगा पैसा

Fri, 14 Dec 2018 09:31 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन

जीवन में कई बार उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। यदि आपको एकाएक यह महसूस होने लगा है कि आपका भाग्य आपसे रूठ गया है,  सम्पत्ति और आय बढ़ने की जगह घटती जा रही है तो आप फेंगशुई से जुड़े ये उपाय अपना सकते हैं। फेंगशुई में घर में सुख-समृद्धि लाने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। जो व्यक्ति इन उपायों को अपनाता है उसके जीवन में कभी भी पैसों की कमी नहीं रहती। असल में फेंगशुई को चीन का वास्तु शास्त्र कहा जाता है। इसमें बहुत सी ऐसी चीजें शामिल होती हैं। जिनको सही दिशा और स्थान पर रखने से आपके घर और ऑफिस में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इतना ही नहीं फेंगशुई की इन चीजों को घर में रखने से आपका घर भी बहुत सुंदर लगने लगता है। तो आइए जानते हैं पैसों की तंगी दूर करने के लिए फेंगशुई के पास क्या हैं उपाय। 

विज्ञापन

बोनसाई - फोटो : file photo
बोनसाई देता है तरक्की
चीनी मान्यता के अनुसार बोनसाई का पौधा घर में लगाने से व्यक्ति के जीवन में तरक्की और खुशियां आती हैं।माना जाता है कि समय के साथ यह पौधा जितना ज्यादा बढ़ा होता रहता है आप अपने जीवन में उतनी ही प्रगति करते हैं।यही वजह है कि चीनी लोग अपने घर में बोनसाई के पौधें अवश्य लगाते हैं।इसके अलावा यह पौधा आपके घर की सुंदरता भी बढ़ाता है।

फुक लुक साऊ - फोटो : file photo
फुक लुक साऊ देते हैं अच्छी सेहत और अच्छा भाग्य
चीन के लोग अपने घरों में फुक लुक साऊ की प्रतिमाएं जरूर रखते हैं। ये तीनों प्रतिमाएं चीन के तीन देवताओं की मानी जाती हैं। मान्यता है की ये तीनों भाग्य, स्वास्थ्य तथा धन के देवता हैं। इनकी प्रतिमा घर में लगाने से आपको ये तीनों चीजें भरपूर मात्रा में मिलती हैं।इसके अलावा आपके घर की सुंदरता भी बनी रहती है।

turtle - फोटो : file photo
तीन कछुए मतलब सुख, शांति और वैभव का सकेंत
यह अपने आप में एक अलग तथा अजीबोगरीब प्रतिमा होजति है। इस प्रतिमा में एक के ऊपर एक तीन कछुए बैठे होते हैं। फेंगशुई में इन तीनों को सुख, शांति तथा वैभव का प्रतीक माना गया है। इनको घर पर रखने से आपको ये तीनों चीजें मिलती हैं तथा आप अपने जीवन में तरक्की करने लगते हो।
विज्ञापन

फेंगशुई - फोटो : file photo
चीनी मेंढक से दूर होगी पैसों की तंगी

मेंढक को चीन में देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। यहां के घरों की दहलीज पर मेढक के चित्र बने होते हैं। फेंगशुई का मेंढक खास होता है। इसके तीन पैर और इसके मुंह में एक सिक्का दबा हुआ होता है। इस मेंढक को हमेशा घर के बाहर रखा जाता है। मान्यता है की घर के अंदर इसको रखने से घर से सारा पैसा चला जाता है। यही वजह है कि लोग इसे अपने घर के बाहर लगाते हैं। फेंगशुई की ये चार चीजें अपने घर में रखने से आपका घर सुंदर भी लगता है और घर में कभी पैसों की कमी भी नहीं रहती।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें