फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Eid 2026 Wishes: ईद के पैगाम भेजकर मनाएं जश्न, सबको दें मुबारकबाद

Sat, 21 Mar 2026 07:51 AM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Happy Eid Ul Fitr 2026 Wishes : ईद के खास मौके पर शायरियों और खूबसूरत पैगाम भेजकर अपने करीबियों को मुबारकबाद दे सकते हैं। यहां से ईद के वाॅलपेपर आसानी से डाउनलोड करें। ईद की शायरियों और पैगामों को साझा करें।
विज्ञापन
1 of 7
ईद की मुबारकबाद शायरियां - फोटो : Amar ujala
Eid Mubarak 2026 Wishes: ईद आ गई है। आज भारत में ईद उल फितर मनाया जा रहा है। ऐसे में लोग एक दूसरे को ईद को मुबारकबाद भी दे रहे हैं। हालांकि कुछ ऐसे करीबी या दोस्त हैं, जिनसे मिलकर आप ईद की मुबारकबाद नहीं दे सकते। उन्हें आप पैगाम भेज कर मुबारकबाद दे सकते हैं।

इस डिजिटल दौर में लोग ईद की मुबारकबाद सिर्फ मिलकर या काॅल के जरिए नहीं देते, बल्कि अपने करीबियों और दूर बैठे साथियों को सोशल मीडिया के जरिए खूबसूरत पैगाम भेजकर, आकर्षक वाॅलपेपर औऱ स्टेट्स पोस्ट करते भी अपनी भावनाओं की अभिव्यक्ति करते हैं। 

आप भी इस वर्ष सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर ईद की बधाइयां भेज सकते हैं। अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को कुछ खास और अलग अंदाज में मुबारकबाद देना चाहते हैं, तो शायरी और ईद के आकर्षक वाॅलपेपर यहां से डाउनलोड कर सकते हैं।

ये दिल को छू लेने वाली ईद की शायरियां, शानदार वॉलपेपर आइडियाज और पैगाम करीबियों संग आपकी दूरियों को कम करेंगे। ये न केवल आपके रिश्तों में मिठास घोलेंगे, बल्कि सामने वाले के चेहरे पर मुस्कान भी ले आएंगे।
विज्ञापन

2 of 7
ईद की मुबारकबाद शायरियां - फोटो : Amar ujala
--------------------------

चांद ने अपनी चांदनी बिखेरी,
हर दिल में खुशियों की सेहरी।
दुआ है रब से बस इतनी हमारी,
आपकी हर ईद हो सबसे सुनहरी।


ईद मुबारक

----------------
विज्ञापन

3 of 7
ईद की मुबारकबाद शायरियां - फोटो : Amar ujala
---------------------------

ईद का चांद मुस्कुरा रहा है,
हर घर में उजाला छा रहा है।
आपके दामन में भी खुशियां ही खुशियां हों,
रब से यही दिल दुआ कर रहा है।


ईद मुबारक

--------------

4 of 7
ईद की मुबारकबाद शायरियां - फोटो : Amar ujala
----------------------------

मोहब्बत की खुशबू से महके जहां,
रिश्तों में घुल जाए मीठा सा गुमान।
रब की रहमत बरसे हर पल आप पर,
मुबारक हो आपको ये प्यारी सी ईद की शाम।


ईद मुबारक

------------------------------
विज्ञापन

5 of 7
ईद की मुबारकबाद शायरियां - फोटो : Amar ujala
----------------------------

ईद आई है खुशियों का पैगाम लेकर,
रहमतों का अनमोल इनाम लेकर।
रब करे आपकी हर दुआ कबूल हो,
ईद आए हर बार खुशियां हजार लेकर।


ईद मुबारक

------------
विज्ञापन

6 of 7
ईद की मुबारकबाद शायरियां - फोटो : Amar ujala
--------------------------

ईद सिर्फ त्योहार नहीं,
यह मोहब्बत का ऐलान है।
कि इंसानियत अब भी
इस दुनिया की सबसे बड़ी पहचान है।


ईद मुबारक

---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ईद की मुबारकबाद शायरियां - फोटो : Amar ujala
-------------------------

नफरत की दीवारें गिरा दो आज,
दिलों में मोहब्बत जगा दो आज।
ईद का दिन है खुशियों का पैगाम,
हर चेहरे पर मुस्कान सजा दो आज।


ईद मुबारक

-------------------------

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें