Eid E Milad Un Nabi 2022 Wishes: आज ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का पर्व है। इस्लाम धर्म का यह बेहद महत्वपूर्ण त्योहार है। इस दिन इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था। उनके जन्मदिन को याद करने और इसे खुशी से मनाने के लिए रबी-उल-अव्वल के 12वें दिन ईद ए मिलाद उन नबी मनाया जाता है। इस दिन लोग घरों और मस्जिदों में पवित्र कुरान को पढ़ते हैं। माना जाता है कि कुरान पढ़ने और मोहम्मद साहब के संदेशों का पाठ करने से अल्लाह की रहम बरसती है। ईद ए मिलाद उन नबी के दिन जुलूस निकाला जाता है और गरीबों को खाना खिलाया जाता है। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के खास मौके पर अपने दोस्तों, प्रियजनों को शुभकामना संदेश भेजकर बधाई दे सकते हैं। यहां से ईद ए मिलाद उन नबी के आकर्षक वॉलपेपर्स डाउनलोड करें और व्हाट्सएप व फेसबुक के जरिए अपने करीबियों को भेजें।
विज्ञापन
2 of 5
ईद ए मिलाद उन नबी मुबारक
- फोटो : amar ujala
आया है आज का दिन ये मुबारक
सजी है रौनकों की महफिल हर तरफ
ईद है उस खुदा का नायाब तोहफा।
आप सबको ईद मिलाद उन नबी मुबारक।
विज्ञापन
3 of 5
ईद-ए-मिलाद-उन नबी मुबारक
- फोटो : amar ujala
वो चांद का चमकना,
वो मस्जिदों का सवरना,
वो मुसलमानों की धूम।
ईद-ए-मिलाद-उन नबी मुबारक।
4 of 5
ईद-ए-मिलाद-उन नबी मुबारक
- फोटो : amar ujala
दीपक में अगर नूर न होता,
तन्हा दिल यूँ मजबूर ना होता,
पास आकर गले न मिल पाएंगे,
पर दूर से ही दिल तो मिलाएंगे।