फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weight Loss Tips: बिना एक्सरसाइज किए वजन कैसे कम करें? यहां जानें 6 सरल तरीके

Sun, 20 Apr 2025 05:55 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

यहां हम आपको वजन कम करने के लिए छह आसान और प्रभावी तरीके बताए जा रहे हैं जिसमें आपको कसरत करने की भी जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
1 of 7
वजन कम करने के तरीके - फोटो : Freepik
Weight Loss Tips Without Exercise: बढ़ा हुआ वजन कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारक बन सकता है। ऐसे में वजन को नियंत्रित करके और चर्बी घटाकर फिट और हेल्दी रहा जा सकता है। वजन घटाने के लिए जीवनशैली को सुधारना जरूरी है। आप खान-पान पर ध्यान देने के साथ ही व्यायाम, योग आदि शारीरिक सक्रियता को बढ़ाकर वजन को कम कर सकते हैं। वजन घटाने के लिए अक्सर लोग जिम जाते हैं, या फिर घंटों कसरत करते हैं। इसका परिणाम भी जल्द दिखता है। हालांकि जो लोग व्यायाम करना नहीं चाहते या जिम नहीं जा सकते, वह कैसे वजन कम कर सकते हैं।

बिना एक्सरसाइज किए वजन कम करना मुश्किल तो हो सकता है, लेकिन नामुमकिन नहीं। कुछ स्मार्ट आदतों को अपनाकर और अपनी जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव करके आप धीरे-धीरे वजन कम कर सकते हैं। यहां हम आपको वजन कम करने के लिए छह आसान और प्रभावी तरीके बताए जा रहे हैं जिसमें आपको कसरत करने की भी जरूरत नहीं होगी।

 
विज्ञापन

2 of 7
खाने की मात्रा पर नियंत्रण - फोटो : Adobe
खाने की मात्रा पर नियंत्रण

कम खाएं लेकिन बार-बार खाएं। एक बार में बहुत ज़्यादा खाना खाने की बजाय छोटे-छोटे मील लें। इससे शरीर को पचाने में आसानी होगी और फैट जमा नहीं होगा।
विज्ञापन

3 of 7
भरपूर पानी पिएं - फोटो : Freepik.com
भरपूर पानी पिएं

पानी मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालता है। भोजन से 30 मिनट पहले एक गिलास पानी पीने से भूख कम लगती है, जिससे आप कम खाते हैं।

4 of 7
नींद पूरी लें - फोटो : adobe stock
नींद पूरी लें

रात में कम से कम 7-8 घंटे की नींद ज़रूरी है। कम नींद से शरीर में हॉर्मोन असंतुलित हो जाते हैं, जिससे भूख बढ़ती है और वजन बढ़ता है।
विज्ञापन

5 of 7
मीठा और प्रोसेस्ड फूड कम करें - फोटो : freepik
मीठा और प्रोसेस्ड फूड कम करें

बिना एक्सरसाइज के वजन कम करना है तो मीठी चीजें, सफेद ब्रेड, चिप्स, और फास्ट फूड से दूरी बनाएं। ये चीजें शरीर में फैट बढ़ाने का काम करती हैं।
विज्ञापन

6 of 7
खाने को चबाकर धीरे-धीरे खाएं - फोटो : Adobe stock
खाने को चबाकर धीरे-धीरे खाएं

खाना जल्दी-जल्दी खाने से आप जरूरत से ज़्यादा खा लेते हैं। धीरे-धीरे खाने से दिमाग को संकेत मिलता है कि पेट भर गया है, जिससे ओवरईटिंग नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फाइबरयुक्त भोजन को करें डाइट में शामिल - फोटो : Adobe
फाइबर और प्रोटीन से भरपूर भोजन

फाइबर और प्रोटीन पचने में समय लेते हैं जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ लगता है। इससे बार-बार भूख नहीं लगती और वजन कंट्रोल में रहता है। फाइबर और प्रोटीन से भरपूर खाने में ओट्स, दालें, फलियां, अंडा, दही, हरी सब्जियां आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें