फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shraddha Kapoor Net Worth 2026: श्रद्धा कपूर के पास कितनी संपत्ति है? घर, कार और कमाई जानकर रह जाएंगे हैरान

Fri, 19 Jun 2026 04:42 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

श्रद्धा कपूर की अनुमानित नेटवर्थ 100 से 125 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है। उनकी कमाई फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट और निवेश से होती है। मुंबई में आलीशान घर और करोड़ों रुपये की लग्जरी कारों का कलेक्शन भी उनकी संपत्ति का हिस्सा है।

विज्ञापन
1 of 6
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

Eetha Starer Shraddha Kapoor Lifestyle: बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल श्रद्धा कपूर अपनी सादगी, शानदार अभिनय और सोशल मीडिया पर मजबूत फैन फॉलोइंग के लिए जानी जाती हैं। फिल्म स्त्री 2 की जबरदस्त सफलता के बाद एक बार फिर श्रद्धा कपूर सुर्खियों में हैं। श्रद्धा कपूर की नई फिल्म ईथा की झलक सामने आ गई है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के रोल को देखकर ही प्रशंसक उत्साहित हो रहे हैं।

जहां एक ओर वह अपने दमदार अभिनय और फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करती आई हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी कमाई, संपत्ति और लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर भी लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है।

श्रद्धा कपूर ने अपने करियर की शुरुआत से लेकर आज तक कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। फिल्मों के अलावा वे ब्रांड एंडोर्समेंट, सोशल मीडिया कैंपेन और निवेश के जरिए भी अच्छी कमाई करती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 100 करोड़ रुपये से अधिक आंकी जाती है, जिससे वे बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं।

मुंबई में आलीशान घर, करोड़ों की प्रॉपर्टी, लग्जरी कारों का शानदार कलेक्शन और करोड़ों की सालाना आय, श्रद्धा कपूर की लाइफस्टाइल किसी बॉलीवुड सुपरस्टार से कम नहीं है। आइए जानते हैं उनकी नेटवर्थ, आय, घर, कार कलेक्शन और लग्जरी जीवन से जुड़ी खास बातें।

विज्ञापन

2 of 6
श्रद्धा कपूर - फोटो : instagram/shraddhakapoor

कितनी है श्रद्धा कपूर की नेटवर्थ?

 

  • मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार श्रद्धा कपूर की अनुमानित नेटवर्थ 100 से 125 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है।
  • उनकी कमाई का प्रमुख स्रोत फिल्में, ब्रांड एंडोर्समेंट, सोशल मीडिया प्रमोशन और निवेश हैं।
  • कई रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी सालाना आय 15 से 20 करोड़ रुपये तक हो सकती है।
 
विज्ञापन

3 of 6
श्रद्धा कपूर का घर - फोटो : instagram/shraddhakapoor

मुंबई में है आलीशान घर और प्रॉपर्टी
 

  • श्रद्धा कपूर मुंबई के जुहू इलाके में अपने परिवार के साथ एक शानदार घर में रहती हैं।
  • इसके अलावा उनके नाम से प्रीमियम रियल एस्टेट निवेश और लग्जरी अपार्टमेंट से जुड़ी रिपोर्ट्स भी सामने आती रही हैं।
  • मुंबई के हाई-प्रोफाइल इलाकों में उनकी प्रॉपर्टी होल्डिंग्स उनकी कुल संपत्ति का बड़ा हिस्सा मानी जाती हैं।
  •  

4 of 6
श्रद्धा कपूर कार - फोटो : instagram

करोड़ों की कारों का शानदार कलेक्शन

श्रद्धा कपूर के गैरेज में कई लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं।

  • Lamborghini Huracán Tecnica
  • Lexus LM 350h
  • BMW 7 Series
  • Mercedes-Benz GLE
  • Audi Q7


उनके कार कलेक्शन की अनुमानित कीमत 9 से 12 करोड़ रुपये तक बताई जाती है।

विज्ञापन

5 of 6
श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट से होती है बड़ी कमाई

 

  • श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की सबसे अधिक फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में शामिल हैं।
  • रिपोर्ट्स के अनुसार वे एक फिल्म के लिए कई करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।
  • इसके अलावा फैशन, ब्यूटी, फिटनेस और लाइफस्टाइल ब्रांड्स के विज्ञापनों से भी उनकी बड़ी कमाई होती है।
  • सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता भी उन्हें हाई-वैल्यू ब्रांड डील्स दिलाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

सादगी और लग्जरी का अनोखा मिश्रण

 

  • दिलचस्प बात यह है कि करोड़ों की संपत्ति होने के बावजूद श्रद्धा कपूर को अक्सर साधारण जीवनशैली अपनाते हुए देखा जाता है।
  • वे अपनी फैमिली के साथ समय बिताना, पालतू जानवरों के साथ रहना और सामान्य जीवन के छोटे-छोटे पलों को एंजॉय करना पसंद करती हैं।
  • यही वजह है कि उनकी छवि बॉलीवुड की सबसे रिलेटेबल स्टार्स में गिनी जाती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें