फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi Net Worth 2026: राहुल गांधी के पास कितने घर और कितनी संपत्ति है? चुनावी हलफनामे ने खोले कई राज

Fri, 19 Jun 2026 11:13 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Rahul Gandhi Birthday 2026: राहुल गांधी की घोषित कुल संपत्ति 20 करोड़ रुपये से अधिक है। उनके पास 9.24 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 11 करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्ति है। शेयर, म्यूचुअल फंड और प्रॉपर्टी उनके प्रमुख निवेश हैं, जबकि हलफनामे में कोई निजी कार दर्ज नहीं है। 
विज्ञापन
1 of 6
राहुल गांधी - फोटो : Instagram/rahulgandhi

Rahul Gandhi Kitne Amir Hain? भारतीय राजनीति के सबसे चर्चित नेताओं में से एक राहुल गांधी अक्सर अपने राजनीतिक बयानों, यात्राओं और चुनावी अभियानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन उनके जन्मदिन और राजनीतिक गतिविधियों के बीच एक सवाल हमेशा लोगों की दिलचस्पी बढ़ाता है कि आखिर राहुल गांधी की कुल संपत्ति कितनी है? उनके पास कितने घर हैं, उनकी आय का स्रोत क्या है और क्या उनके पास लग्जरी कारों का बड़ा कलेक्शन है?

लोकसभा चुनाव के दौरान दाखिल किए गए चुनावी हलफनामे के अनुसार, राहुल गांधी की कुल घोषित संपत्ति 20 करोड़ रुपये से अधिक है। उनकी संपत्ति में शेयर बाजार निवेश, म्यूचुअल फंड, बैंक जमा, बॉन्ड और अचल संपत्तियां शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि करोड़ों की संपत्ति होने के बावजूद उनके हलफनामे में कोई निजी कार दर्ज नहीं है।

राहुल गांधी की संपत्ति में पिछले कुछ वर्षों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उनकी आय सांसद वेतन, किराया, रॉयल्टी, ब्याज, डिविडेंड और निवेश से होने वाली कमाई से आती है। आइए जानते हैं राहुल गांधी की नेटवर्थ, प्रॉपर्टी, निवेश, आय के स्रोत और उनकी लाइफस्टाइल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां।

विज्ञापन

2 of 6
राहुल गांधी - फोटो : Instagram/rahulgandhi

राहुल गांधी की कुल नेटवर्थ कितनी है?

  • 2024 के चुनावी हलफनामे के अनुसार राहुल गांधी की कुल घोषित संपत्ति 20 करोड़ रुपये से अधिक है।
  • उनकी चल संपत्ति लगभग 9.24 करोड़ रुपये है।
  • वहीं राहुल की अचल संपत्ति लगभग 11 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है।
  • पिछले पांच वर्षों में उनकी संपत्ति में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। 
विज्ञापन

3 of 6
कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : एएनआई (फाइल)

शेयर और म्यूचुअल फंड में बड़ा निवेश

 

  • राहुल गांधी के निवेश पोर्टफोलियो का बड़ा हिस्सा शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में है।
  • हलफनामे के अनुसार, उनके पास लगभग 4.3 करोड़ रुपये के शेयर और करीब 3.81 करोड़ रुपये के म्यूचुअल फंड निवेश हैं।
  • इसके अलावा गोल्ड बॉन्ड, बचत योजनाओं और अन्य वित्तीय साधनों में भी निवेश किया गया है। 

4 of 6
राहुल गांधी - फोटो : X

कितनी प्रॉपर्टी के मालिक हैं राहुल गांधी?

 

  • हलफनामे के अनुसार राहुल गांधी के पास गुरुग्राम में दो ऑफिस स्पेस हैं।
  • इसके अलावा दिल्ली के सुल्तानपुर क्षेत्र में पैतृक कृषि भूमि में उनकी हिस्सेदारी भी दर्ज है।
  • अचल संपत्तियों की वर्तमान कीमत 11 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है।
विज्ञापन

5 of 6
राहुल गांधी - फोटो : instagram/Rahul Gandhi

आय का मुख्य स्रोत क्या है?
 

  • सांसद वेतन
  • किराया
  • रॉयल्टी
  • बैंक ब्याज
  • डिविडेंड
  • बॉन्ड
  • निवेश


ये सब राहुल गांधी की आय स्रोत है। वित्त वर्ष 2022-23 में उनकी घोषित आय लगभग 1.02 करोड़ रुपये रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राहुल गांधी - फोटो : Instagram/rahulgandhi

कार कलेक्शन को लेकर क्या कहता है हलफनामा?
 

  • करोड़ों की संपत्ति के बावजूद चुनावी हलफनामे में राहुल गांधी के नाम कोई निजी वाहन दर्ज नहीं है।
  • यही वजह है कि अक्सर लोगों को यह जानकर आश्चर्य होता है कि उनके पास घोषित रूप से कोई कार कलेक्शन नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें