फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेहरे के अनचाहे बाल हटाने के लिए इन चीजों को खाना हो सकता है फायदेमंद, आज से ही करें शुरुआत

Wed, 19 Mar 2025 12:40 PM IST
सोनिया चौहान लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चेहरे पर अनचाहे बालों की समस्या सुंदरता में एक बड़ी परेशानी बन जाती है। महिलाएं चेहरे पर हुए इन बालों के कारण कई बार अपना कॉन्फ़िडेंस लूज कर देती है। दरअसल, चेहरे पर बाल होना स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या का भी लक्षण हो सकता है। आज हम आपको खाने की कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिसके सेवन से आपके चेहरे पर बालों की वृद्धि कम हो सकती है।
विज्ञापन
1 of 6
चेहरे के अनचाहे बाल हटाने के लिए करें इन चीजों का सेवन - फोटो : freepik
Best Foods To Control Facial Hair Growth: कभी-कभी चेहरे पर अनचाहे बालों की समस्या चेहरे की सुंदरता में एक बड़ी परेशानी बन जाती है। खासकर महिलाएं चेहरे पर हुए इन बालों के कारण काफी शर्म महसूस करती हैं। चेहरे पर बाल होना स्वास्थ्य सम्बंधित समस्याओं से जुड़ा एक लक्षण भी हो सकता है। बता दें कि इन बालों को हटाने के बाजार में कई तरह के प्रोडक्ट्स उपलब्ध होते हैं, लेकिन कभी-कभी इनसे स्किन को नुकसान भी हो सकता है। आज हम आपको खाने की कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिसके सेवन से आपके चेहरे पर बालों की वृद्धि कम हो सकती है।
विज्ञापन

2 of 6
तुलसी - फोटो : freepik

तुलसी के पत्तों का सेवन

तुलसी के पत्तों के कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं, इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। जिनका सेवन करने से चेहरे पर होने वाले अनचाहे बालों को कम किया जा सकता है। तुलसी के पत्ते हमारे चेहरे की त्वचा को साफ और स्वस्ठ रख बालों की ग्रोथ को कंट्रोल करने में काफी मददगार हो सकता है।

विज्ञापन

3 of 6
चेहरे के अनचाहे बाल हटाने के लिए करें इन चीजों का सेवन - फोटो : freepik
मुलेठी

मुलेठी के सेवन से हमारे चेहरे के अनचाहे बालों को कम करने में मदद मिल सकती है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण बालों की जड़ो को कमजोर करने में सहायक होते हैं। मुलेठी के पाउडर को पानी के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाने से अनचाहे बालों की ग्रोथ कम हो सकती है।

4 of 6
अलसी के बीज - फोटो : freepik
अलसी के बीज

अलसी के बीज में मौजूद फाइबर और ओमेगा-3 शरीर में हार्मोनल असंतुलन को ठीक करने में मदद करते हैं, जिससे चेहरे के अनचाहे बालों की समस्या को कम किया जा सकता है। यह शरीर के हार्मोनल लेवल को संतुलित कर चेहरे पर हो रहे बालों की वृद्धि को कम करने में सहायक हो सकता है।
 

Yogurt Benefits: दही खाने से मिलते हैं कई लाजवाब फायदे, लेकिन इस बीमारी में दही का सेवन हो सकता है घातक!

विज्ञापन

5 of 6
हरी पत्तेदार सब्जियां - फोटो : freepik
हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से हमारे शरीर को ढेरों फायदे मिलते हैं। इसमें मौजूद आयरन, कैल्शियम और फोलिक एसिड जैसे पौषक तत्व हमारी त्वचा के लिए बेहद गुणकारी होते हैं। यह हमारे शरीर के भीतर से अनचाहे बालों की समस्या को कम करने में काफी मदद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ड्राई फ्रूट्स खाने के फायदे - फोटो : freepik
ड्राई फ्रूट्स

सूखे मेवे, नट्स, बीज जैसे- बादाम, अखरोट, कद्दू के बीज, चिया सीड्स में पोषक तत्वों की भरमार होती है। जो चेहरे पर बालों की वृद्धि को कम करने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से चेहरे पर अनचाहे बालों की समस्या कम होती है और त्वचा पर निखार आता है।
 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें