फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लो बजट में सेहत बनाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

Sat, 09 Jan 2021 08:21 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सेहत बनाने के लिए एक लक्ष्य होना चाहिए - फोटो : Social Media

सेहत बनाना कोई इतना आसान काम नहीं है। सेहत बनाने के लिए एक लक्ष्य होना चाहिए। यदि आप उस अनुसार अपनी दिनचर्या को रखते हैं तब तो ठीक है लेकिन यदि आप थोड़ी भी ढिलाई दिखाते हैं तो फिर सेहत उस तरह से नहीं बना पाते हैं। अच्छी सेहत के लिए बहुत जरूरी है कि आप अपने आहार में अच्छी चीजों को शामिल कर सकें। ऐसे में कई बार बजट डगमगा भी जाता है इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे आसान तरीके जिनसे आपका बजट भी नहीं डगमगाएगा और आप आसानी से पौष्टिक आहार का सेवन करके अपनी सेहत भी बना सकेंगे। 

विज्ञापन

2 of 5
डाइट से फ्रोजन चीजों को हटा दीजिए - फोटो : Pixabay

ताजा प्रोडक्ट खरीदें
कोई भी चीज यदि आप ताजा खरीदते हैं तो वो आपके शरीर पर अच्छा प्रभाव छोड़ती है। पुरानी चीजें आपके शरीर को नुकसान पहुंचाती हैं। इसलिए अपनी डाइट से फ्रोजन चीजों को हटा दीजिए, जो भी खाएं एकदम ताजा खाएं। फ्रोजन सब्जी आदि शरीर को नुकसान पहुंचाती है, साथ ही यह महंगे भी पड़ते हैं। पहले के समय में लोग खेतों से तोड़कर फल, सब्जी आदि लाते थे। उसे खाते थे, तो उनकी सेहत भी अच्छी रहती थी। 

विज्ञापन

3 of 5
घर से कुछ खाकर जाएं - फोटो : Pixabay

कुछ खाकर खरीदी करने जाएं
कभी भी आप घर का राशन या कुछ खरीदने जा रहे हैं तो घर से कुछ खाकर जाएं क्योंकि ऐसे समय यदि आप भूखे पेट गए तो आप हेल्दी शॉपिंग नहीं ही कर पाएंगे। आप चिप्स आदि खरीद लेंगे और महीने के राशन में भी ऐसी चीजें बढ़वा लेंगे इसलिए जब पेट भरा हुआ हो तब ही किराना आदि खरीदने जाएं। यदि आपको भूख लग रही है तो किराने की दुकान पर कुछ खाने की बजाय फल आदि खाकर आ जाएं। 

4 of 5
साबुत अनाज शरीर के लिए बहुत अच्छा होता है - फोटो : सोशल मीडिया

साबुत अनाज खाएं
साबुत अनाज शरीर के लिए बहुत अच्छा होता है। साबुत अनाज बाजार से खरीदने की बजाय घर पर ही मूंग आदि को रात में भिगोकर रखें। बाजार से यदि आप खरीदेंगे तो आपको महंगा मिलेगा लेकिन घर पर आप भिगोयेंगे तो कोई महंगा नही मिलेगा। जब आप खुद से अनाज लाएंगे और उन्हें भिगोयेंगे तो आप अच्छा ही अनाज लायेंगे। यदि आप बाहर से ही साबुत अनाज खरीदेंगे तो वो थोड़ा खराब भी हो सकता है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आप पहले से उसकी तैयारी कर लें - फोटो : pixa
पहले से कर लें प्लानिंग
जब आप अपने लिए हेल्दी शॉपिंग करने का मन बना चुके हैं तो कोशिश करें कि आप पहले से उसकी तैयारी कर लें। यदि आप बिना प्लानिंग के शॉपिंग करने गए तो आप अपने अनुसार अंदाजे से कुछ भी खरीदने लगेंगे। ऐसे खरीदारी करने में आप अपने बजट से बाहर चले जाएंगे और संभव है कि आप काम की चीजें खरीद ही न पाएं इसलिए काम की चीजों को लिखकर ले जाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें