सर्दियों में मेथीदाने का सेवन किसी जादुई औषधी का सेवन करने जैसी ही है क्योंकि इन्हें प्रतिदिन खाने से कई सारी शारीरिक समस्याओं का उपचार अपने आप ही हो जाता है। मेथीदाने सर्वगुणसम्पन्न होते हैं। इनमें जिंक, पोटेशियम, कैल्शियम, लोहा, सेलेनियम, जस्ता, मैंगनीज, मैग्नीशियम और विटामिन की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है जो कि शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक है। इनके सेवन से रोग- प्रतिरोधक क्षमता तो बढ़ती ही है साथ ही में जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उन्हें भी इनका सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। अगली स्लाइड्स से जानिए मेथीदानों से जुड़े अन्य फायदे।