फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ों से ऐसे दूर भगाएं पसीने की बदबू को, रोजाना जिम जाने वाले रखें इन बातों का ध्यान

Sun, 13 Sep 2020 02:12 PM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
कपड़ों से पसीने की दुर्गंध कैसे दूर करें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

जिम करते समय शरीर से बहुत ज्यादा पसीना निकलता है जिसकी वजह से जिम के कपड़ों में बदबू आने लगती है। कुछ लोग जिम के कपड़ो को रोज नहीं धोते हैं और उन्हें बैग में ही पड़ा रहने देते हैं। ऐसे में उन कपड़ों से पसीने की दुर्गंध आने लगती है। पसीने के साथ शरीर से बैक्टिरीया भी निकलते हैं, इसलिए जिम के कपड़ो को रोज धोना चाहिए। कपड़ो से आने वाली इस दुर्गंध की वजह से लोग अपने आप को असहज महसूस करते हैं। कुछ घरेलू नुस्खों से आप जिम के कपड़ों से आने वाली दुर्गंध से छुटकारा पा सकते हैं...

विज्ञापन

2 of 4
कपड़ो को धूप में सुखाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media

अगर आप किसी वजह से जिम के कपड़ो को रोज नहीं धो पाते हैं तो उन्हें ऐसे ही बैग में न रहने दें। कपड़ो को धूप में सूखने के लिए डालें इससे कपड़ों के बैक्टिरिया भी नष्ट हो जाएंगे, और कपड़ो से दुर्गंध भी नहीं आएगी।
 

विज्ञापन

3 of 4
विनेगर- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

जिम के कपड़ो को धोने के लिए एक बाल्टी में इतना पानी लें कि कपड़े अच्छी तरह से भीग जाएं और उसमें एक बड़ा चम्मच विनेगर डालें। इस पानी में अपने कपड़ो को कम से कम 20 मिनट तक भिगो कर रख दें। उसके बाद कपड़ों को धो लें। विनेगर से कपड़ो की बदबू दूर हो जाएगी।

विज्ञापन

4 of 4
अपने जिम के जूतों को कम से कम हफ्ते में दो बार जरुर धोएं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

कुछ लोग अपने बैग में कपड़ो के साथ जूते भी रखते हैं। लेकिन जिस बैग में आप कपड़े रखते हैं उसमें अपने शूज रखते समय सावधानी बरते क्योंकि जूतों से भी दुर्गंध आती है, जिससे आपके कपड़ों में और भी ज्यादा महक आ सकती है। अपने जिम के जूतों को कम से कम हफ्ते में दो बार जरुर धोएं। कपड़ो को धोने के बाद अगर महक नहीं जाती है तो अपने कपड़ो को किसी अच्छे खुशबूदार वॉशिंग पाउडर में कुछ देर के लिए भिगोकर रखें उसके बाद धोएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें