फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tips To Clean Tea Strainer: इन टिप्स की मदद से दो मिनट में चमकाएं चाय की छलनी, हो जाएगी नई जैसी

Sun, 19 Jan 2025 04:07 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चाय की छलनी के नियमित उपयोग के कारण उसमें गंदगी, चाय की पत्तियों के कण भर जाते हैं। इसे सही तरीके से साफ करने के लिए आप इन आसान तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं:
विज्ञापन
1 of 6
इन टिप्स की मदद से दो मिनट में चमकाएं चाय की छलनी - फोटो : Adobe stock
Tips To Clean Tea Strainer: जनवरी का महीना चल रहा है, ऐसे में सर्द हवाओं की वजह से मौसम काफी गुलजार है। ये मौसम उन लोगों को काफी पसंद आता है, जिन्हें चाय पीना पसंद होता है। इस मौसम में चाय न केवल शरीर को गर्म रखती है बल्कि ये स्वाद में भी बेहतरीन होती है। सर्दी में चाय पीने से शरीर को ताजगी मिलती है और यह इम्यूनिटी को भी मजबूत करती है। इसी के चलते इस मौसम में भारतीय घरों में कई-कई बार चाय बनती है।

चाय बनाना तो आसान होता है, लेकिन बनने के बाद इसके बर्तन साफ करना उतना ही मुश्किल होता है। खासतौर पर बात करें चाय की छलनी या फिर छन्नी की, तो बार-बार चाय छानते से इसमें चाय के कण बस जाते हैं। जिस वजह से इसमें काले धब्बे दिखने लगते हैं। इसी परेशानी को देखते हुए हम यहां कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके आप चाय की छलनी साफ कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
नींबू और नमक का उपयोग - फोटो : Freepik
नींबू और नमक का उपयोग

इस नुस्खे को अपनाने के लिए आपको सिर्फ नींबू और नमक  की जरूरत पड़ेगी। छलनी चमकाने के लिए सबसे पहले छलनी पर थोड़ा नमक छिड़कें। अब आधा नींबू लें और उसे छलनी पर रगड़ें। इससे छलनी में जमा चाय के दाग और गंदगी साफ हो जाएगी। आखिर में इसे पानी से धो लें और सुखा लें।  
 
विज्ञापन

3 of 6
सिरका - फोटो : Adobe stock
सिरका और बेकिंग सोडा

इस टिप्स को फॉलो करने के लिए सिरका, बेकिंग सोडा, गर्म पानी की जरूरत पड़ेगी। इस्तेमाल के लिए सबसे पहले एक कटोरी में गर्म पानी लें। उसमें 1 चम्मच बेकिंग सोडा और 1 चम्मच सिरका डालें। अब छलनी को इसमें 15-20 मिनट तक भिगोकर रखें। बाद में ब्रश या पुराने टूथब्रश से रगड़कर साफ कर लें।  

4 of 6
टूथब्रश और डिशवॉश लिक्विड - फोटो : FreePik
टूथब्रश और डिशवॉश लिक्विड
 
ये दोनों चीजें आपको अपने घर पर आसानी से मिल जाएंगी। इसके लिए छलनी पर डिशवॉश लिक्विड लगाएं। पुराने टूथब्रश से इसे हल्के हाथों से रगड़ें। इसे कुछ देर तक रगड़ना पड़ सकता है। आखिर में छलनी पानी से धो लें और सुखा लें।  

 
विज्ञापन

5 of 6
सोडा - फोटो : Adobe stock
बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट
  
ये टिप्स भी काफी आसान है। इसके लिए आपको सिर्फ बेकिंग सोडा और पानी की जरूरत पड़ेगी। आखिर में बेकिंग सोडा और पानी का गाढ़ा पेस्ट बनाएं। इसे छलनी पर लगाएं और थोड़ी देर छोड़ दें। फिर ब्रश से रगड़ें और पानी से धो लें।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डिटर्जेंट और गर्म पानी - फोटो : META AI
डिटर्जेंट और गर्म पानी

हर किसी के बाथरूम में सर्फ तो होता ही है। ऐसे में आप सिर्फ डिटर्जेंट और गर्म पानी की मदद से छलनी साफ कर सकते हैं। इसके लिए छलनी को गर्म पानी और डिटर्जेंट के घोल में 10-15 मिनट के लिए भिगोकर रखें। बाद में इसे ब्रश से साफ करें। इसे धोकर सुखा लें।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें