फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhu Moosewala: लग्जरी कार, फार्महाउस और करोड़ों की कमाई; ऐसा था सिद्धू मूसेवाला का जीवन

Fri, 29 May 2026 02:18 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sidhu Moosewala Death Anniversary: सिद्धू मूसेवाला के पास कितनी संपत्ति थी? रिपोर्ट्स के अनुसार, सिद्धू मूसेवाला करोड़ों रुपये की संपत्ति के मालिक थे। उनकी कमाई म्यूजिक एल्बम, लाइव शो, यूट्यूब, ब्रांड प्रमोशन और विदेशी कॉन्सर्ट्स से होती थी। उनके पास लग्जरी गाड़ियां और पंजाब में आलीशान घर भी था।
 
विज्ञापन
1 of 5
Sidhu moosewala - फोटो : Instagram
Sidhu Moosewala: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार सिद्धू मूसेवाला की हत्या को आज 4 साल पूरे हो चुके हैं। 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले में दिनदहाड़े गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने पूरे देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक उनके फैंस को झकझोर दिया था। अपनी दमदार आवाज, बेबाक लिरिक्स और विवादित गानों की वजह से सिद्धू मूसेवाला हमेशा सुर्खियों में रहे। बहुत कम समय में उन्होंने पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में ऐसी पहचान बनाई कि उनके गाने रिलीज होते ही करोड़ों व्यूज बटोरने लगते थे।‘

जी वैगन’, ‘टोचन’, ‘डॉलर’, ‘जट्टा दा मुकाबला’ और ‘295’ जैसे सुपरहिट गानों ने उन्हें ग्लोबल स्टार बना दिया। कनाडा, यूके और अमेरिका तक उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग थी। सिद्धू सिर्फ गानों से ही नहीं बल्कि अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल, महंगी गाड़ियों और आलीशान घर के लिए भी चर्चाओं में रहते थे। आज उनकी चौथी पुण्यतिथि पर लोग सिर्फ उनकी मौत को नहीं, बल्कि उनकी उस कामयाबी को भी याद कर रहे हैं, जो उन्होंने बेहद कम उम्र में हासिल की थी।
विज्ञापन

2 of 5
Sidhu moosewala - फोटो : Instagram

करोड़ों की संपत्ति के मालिक थे सिद्धू मूसेवाला
 

  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धू मूसेवाला करोड़ों रुपये की संपत्ति के मालिक थे।

  • उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा लाइव शो, यूट्यूब म्यूजिक एल्बम और ब्रांड प्रमोशन से आता था।

  • विदेशों में होने वाले कॉन्सर्ट्स से भी उन्हें भारी कमाई होती थी।

विज्ञापन

3 of 5
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : Instagram
लग्जरी गाड़ियों का था शानदार कलेक्शन
  • सिद्धू को महंगी एसयूवी और स्पोर्ट्स गाड़ियों का बेहद शौक था।

  • उनके पास Mercedes-Benz G-Class जैसी लग्जरी कार होने की चर्चा रहती थी।

  • इसके अलावा कई थार और मॉडिफाइड गाड़ियों के साथ उनकी तस्वीरें वायरल होती थीं।

4 of 5
सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : Instagram

गांव में बनाया था आलीशान घर

 
  • सिद्धू का घर पंजाब के मूसा गांव में स्थित था।

  • आलीशान इंटीरियर और बड़े फार्महाउस जैसी डिजाइन की वजह से यह घर चर्चा में रहता था।

  • आज भी फैंस वहां जाकर उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : instagram

विदेशों तक थी सिद्धू मूसेवाला की पहचान

 
  • कनाडा और यूके में उनके गानों की जबरदस्त लोकप्रियता थी।

  • स्पाॅटिफाई और यू ट्यूब पर उनके करोड़ों फॉलोअर्स और स्ट्रीम्स थे।

  • उनकी मौत के बाद भी उनके गाने लगातार ट्रेंड करते रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें