How to Remove Pomegranate Seeds: अगर आपको भी अनार के दाने निकालने में काफी समय लगता है तो इस खबर को पढ़ें। यहां हम आपको इसके लिए कुछ टिप्स और ट्रिक्स बताएंगे।
विज्ञापन
1 of 6
अनार के दाने निकालने का सबसे आसान तरीका
- फोटो : AI
How to Remove Pomegranate Seeds: अनार स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद फल माना जाता है लेकिन इसे खाने से पहले इसके दाने निकालना कई लोगों के लिए किसी झंझट से कम नहीं होता। यही वजह है कि लोग चाहकर भी अनार को अपनी डाइट में शामिल करने से बचते हैं।
अगर आपको भी अनार के दाने निकालने में काफी समय लगता है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान टिप्स और सही तरीके की मदद से आप कम समय में अनार के दाने अलग कर सकते हैं।
इसके लिए आपको किसी खास उपकरण की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। बस अनार को सही तरीके से काटना और उसके छिलके से दाने अलग करने का तरीका पता होना चाहिए। आइए जानते हैं अनार के दाने निकालने के कुछ आसान और काम के तरीके।
विज्ञापन
2 of 6
अनार के दाने निकालने का सबसे आसान तरीका
- फोटो : freepik.com
अनार के दाने निकालने के आसान तरीके
1. चाकू से हल्की कटिंग करें
अनार को धोकर ऊपर का छोटा हिस्सा काटें। इसके बाद फल पर ऊपर से नीचे की ओर हल्की लाइन में कट लगाएं। अब इसे हाथ से अलग-अलग हिस्सों में खोल लें। इससे दाने निकालना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
3 of 6
अनार के दाने निकालने का सबसे आसान तरीका
- फोटो : freepik.com
2. पानी वाले तरीके से निकालें दाने
अनार को टुकड़ों में तोड़कर पानी से भरे बड़े बर्तन में डाल दें। पानी के अंदर धीरे-धीरे दाने अलग करें। दाने नीचे बैठ जाएंगे, जबकि छिलके की हल्की परत ऊपर तैर सकती है। इससे दाने और छिलके अलग करना आसान हो जाता है।
4 of 6
अनार के दाने निकालने का सबसे आसान तरीका
- फोटो : freepik.com
3. चम्मच की मदद लें
अनार को आधा काटकर एक टुकड़े को हाथ में रखें। इसे कटे हुए हिस्से की तरफ से किसी बर्तन के ऊपर रखें और पीछे की तरफ चम्मच से हल्के-हल्के थपथपाएं। दाने नीचे बर्तन में गिरने लगेंगे।
विज्ञापन
5 of 6
अनार के दाने निकालने का सबसे आसान तरीका
- फोटो : freepik.com
4. अनार को पहले रोल करें
अनार को टेबल या किचन स्लैब पर हथेली से हल्का दबाव देते हुए कुछ सेकंड रोल करें। इससे अंदर के दाने ढीले हो सकते हैं। इसके बाद अनार काटकर दाने निकालना आसान हो जाता है।
अनार के दाने निकालने का सबसे आसान तरीका
- फोटो : freepik.com
5. हाथ से निकालते समय ये गलती न करें
अनार को बहुत जोर से न दबाएं, वरना दाने फूट सकते हैं और रस निकलकर हाथ और आसपास की जगह को गंदा कर सकता है। धीरे-धीरे छिलका हटाकर दाने अलग करें।
जरूरी टिप
अनार काटने से पहले उसे अच्छी तरह धो लें। दाने निकालने के लिए जिस बर्तन और चाकू का इस्तेमाल कर रहे हैं, वे भी साफ होने चाहिए। पानी वाले तरीके में दाने निकालने के बाद उन्हें छलनी से छानकर अतिरिक्त पानी निकाल लें।