Monsoon Tips: बारिश का मौसम गर्मी से राहत जरूर देता है, लेकिन इसके साथ घर की सफाई से जुड़ी कई परेशानियां भी बढ़ जाती हैं। नमी और उमस के कारण घर की फर्श बार-बार चिपचिपी महसूस होने लगती है। कई बार सामान्य पोछा लगाने के बाद भी फर्श साफ और फ्रेश महसूस नहीं होती। ऐसे में सिर्फ पानी से पोछा लगाने के बजाय सही तरीके और कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाना जरूरी है।
अगर आप भी मानसून में चिपचिपी फर्श से परेशान हैं, तो कुछ छोटी-छोटी सफाई टिप्स आपकी परेशानी कम कर सकती हैं। इससे फर्श की चिपचिपाहट दूर करने के साथ घर को साफ, सूखा और बेहतर तरीके से हाइजीनिक रखा जा सकता है।
विज्ञापन
2 of 4
बारिश में घर के चिपचिपे फर्श की सफाई कैसे करें?
- फोटो : AI
मानसून में फर्श चिपचिपी क्यों हो जाती है?
बारिश के दौरान हवा में नमी काफी बढ़ जाती है। यह नमी फर्श की सतह पर मौजूद धूल और गंदगी के साथ मिलकर चिपचिपी परत बना सकती है। इसके अलावा गीले जूते-चप्पल और बाहर की मिट्टी भी फर्श को जल्दी गंदा करती है।
विज्ञापन
3 of 4
बारिश में घर के चिपचिपे फर्श की सफाई कैसे करें?
- फोटो : AI
मानसून में चिपचिपी फर्श साफ करने के आसान तरीके
पहले सूखी सफाई करें: पोछा लगाने से पहले झाड़ू या वैक्यूम क्लीनर से फर्श की धूल-मिट्टी अच्छी तरह साफ कर लें। इससे पानी के साथ गंदगी फैलकर फर्श को और ज्यादा चिपचिपा नहीं बनाएगी।
बहुत ज्यादा पानी न डालें: बारिश के मौसम में फर्श साफ करते समय जरूरत से ज्यादा पानी का इस्तेमाल न करें। अधिक नमी के कारण फर्श देर से सूखेगी और चिपचिपाहट भी बढ़ सकती है।
माइक्रोफाइबर मॉप इस्तेमाल करें: सफाई के लिए माइक्रोफाइबर मॉप बेहतर विकल्प है। यह फर्श से धूल और गंदगी हटाने के साथ अतिरिक्त पानी को भी अच्छी तरह सोख लेता है।
पोछे के बाद फर्श सुखाएं: पोछा लगाने के बाद खिड़की-दरवाजे खोल दें और पंखा चला दें। इससे कमरे में हवा का सर्कुलेशन बढ़ेगा और फर्श जल्दी सूख जाएगी।
जूते-चप्पल बाहर रखें: घर के दरवाजे पर अच्छा डोरमैट जरूर रखें। कोशिश करें कि बारिश में भीगे जूते-चप्पल घर के अंदर न लाएं, क्योंकि इनके साथ मिट्टी और गंदगी भी फर्श पर आ जाती है।
पोछे का कपड़ा साफ रखें: हर बार सफाई के लिए साफ पोछे का इस्तेमाल करें और उसे अच्छी तरह धोकर सुखाएं। गंदे या गीले कपड़े से पोछा लगाने पर फर्श पर गंदगी और बदबू रह सकती है।
बारिश में घर के चिपचिपे फर्श की सफाई कैसे करें?
- फोटो : AI
किन बातों का रखें ध्यान?
फर्श पर कोई भी क्लीनिंग प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से पहले उसकी लेबल पर दी गई जानकारी पढ़ें। अलग-अलग तरह की टाइल्स, मार्बल या लकड़ी की सतह के लिए सफाई का तरीका अलग हो सकता है। बहुत ज्यादा केमिकल या तेज स्क्रबिंग से फर्श की चमक खराब हो सकती है।