फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake : भूकंप के झटके महसूस होते ही सबसे पहले करें ये काम, जान जाने का जोखिम होगा कम

Tue, 24 Jan 2023 03:34 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अक्सर भूकंप के झटके आने पर लोग काफी घबरा जाते हैं। ऐसे मेंं हमेशा विशेषज्ञों द्वारा बताई गई बातों को ध्यान में रखना चाहिए। इन बातों को ध्यान में रख कर आप भूकंप आने पर खुद को और अपनों को बचा सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
Earthquake : भूकंप के झटके महसूस होते ही सबसे पहले करें ये काम - फोटो : Amar Ujala
Earthquake : आज दिल्ली एनसीआर में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि गनीमत रही कि किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। उत्तर प्रदेश, दिल्ली के साथ-साथ उत्तराखंड में भी कई जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटके इतने तेज थे कि इसे घरों-दफ्तरों में लोगों ने महसूस किया। कई लोग तो अपने घरों से बाहर निकल गए। ये भूकंप दोपहर 2 बजकर 28 मिनट पर आया था। इसकी तीव्रता 5.8 थी। इसका सेंटर नेपाल ही बताया जा रहा है।

अक्सर भूकंप के झटके आने पर लोग काफी घबरा जाते हैं। भूकंप आने के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच जाती है। अपनी जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगते हैं। ऐसे मेंं हमेशा विशेषज्ञों द्वारा बताई गई बातों को ध्यान में रखना चाहिए। इन बातों को ध्यान में रख कर आप भूकंप आने पर खुद को और अपनों को बचा सकते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
भूकंप - फोटो : iStock
भूकंप महसूस होने पर तुरंत घर से बाहर निकल कर ऐसी जगह चलें जाएं, जहां खुला मैदान हो। जितना हो सके बिजली के खंभों, पेड़ों और बड़ी बिल्डिंगों से दूर रहे।

भूकंप के समय गलती से भी लिफ्ट का इस्तेमाल ना करें। नीचे उतरने के लिए सीढ़ियों का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन

3 of 5
भूकंप की तीव्रता - फोटो : AMAR UJALA
अगर आप किसी ऐसी बिल्डिंग में हैं जहां आस-पास कोई मैदान नहीें है तो टेबल या बेड के नीचे लेट जाएं। 

भूकंप महसूस होने पर पंखे, खिड़की, अलमारी और सभी तरह के भारी सामानों के दूर रहें। इनके गिरने से कांच लगने का खतरा रहता है।

4 of 5
भूकंप - फोटो : Google
अगर आप किसी फर्नीचर के नीचे छिपे हैं तो उसे अच्छे से पकड़ लें, ताकि वो खिसके नहीं। 

अगर आपके आस-पास कोई मजबूत चीज नहीं है तो किसी मजबूत दीवार से सटकर सिर को किसी मोटी किताब से ढक कर घुटने के बल टेक कर बैठ जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बार-बार खुलने वाले दरवाजों से दूर रहें। 

अगर आप भूकंप आने के समय गाड़ी में हैं, तो बिल्डिंग, होर्डिंग्स, खंभों, फ्लाईओवर, पुल आदि से दूर खुले मैदान में या सड़क के किनारे गाड़ी रोक लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें