5 Habits Can Save Environment: हर साल 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस (Earth Day) मनाया जाता है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि पृथ्वी एक सुंदर ग्रह है, जो सिर्फ हमारा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों का भी है। लेकिन तेजी से बढ़ता प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग, जंगलों की कटाई और प्लास्टिक का अंधाधुंध इस्तेमाल हमारी पृथ्वी को खतरे में डाल रहा है।
हालांकि पृथ्वी दिवस पर सिर्फ एक पोस्ट शेयर करके धरती को नहीं बचाया जा सकता है। छोटे-छोटे कदम ही बड़े बदलाव लाते हैं। अगर हर व्यक्ति सिर्फ 5 आसान शपथ ले लें, तो सभी पर्यावरण को बचाने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। यह कोई मुश्किल काम नहीं है, बस थोड़ी सी जागरूकता और निरंतर प्रयास की जरूरत है।
इस पृथ्वी दिवस पर आइए हम खुद से वादा करें कि हम अपनी आदतों में बदलाव लाएंगे और प्रकृति को सुरक्षित रखने के लिए आगे आएंगे। क्योंकि अगर आज हमने कदम नहीं उठाया, तो कल बहुत देर हो सकती है।
यहां 5 शक्तिशाली संकल्प बताए जा रहे हैं, जिन्हें इस पृथ्वी दिवस से अपनाकर आप अपनी जिंदगी भी बदल सकते हैं और पृथ्वी को भी बचा सकते हैं।