फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earth Day 2026: घर में लगाएं ये पौधे, मिनटों में साफ होगी हवा

Tue, 21 Apr 2026 04:48 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Air Purifying Plants: स्नेक प्लांट, एलोवेरा, एरिका पाम, मनी प्लांट और पीस लिली जैसे पौधे हवा में मौजूद हानिकारक तत्वों को कम करने और ऑक्सीजन बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे वातावरण अधिक शुद्ध बनता है।

विज्ञापन
1 of 6
हवा शुद्ध बनाते हैं ये पौधे - फोटो : AI

Home Plants For Fresh Air: आज के समय में बढ़ता हुआ प्रदूषण एक गंभीर समस्या बन चुका है। खासकर शहरों में हवा की गुणवत्ता दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है, जिससे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। सांस से जुड़ी बीमारियां, एलर्जी और थकान जैसी समस्याएं आम होती जा रही हैं। ऐसे में हर कोई अपने घर और आसपास की हवा को शुद्ध रखने के उपाय खोज रहा है।

22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जा रहा है। इस पृथ्वी दिवस 2026 के मौके पर यह जरूरी हो जाता है कि हम पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें और छोटे-छोटे कदम उठाएं। अगर आप भी अपने घर की हवा को साफ और ताजा बनाना चाहते हैं, तो कुछ खास पौधे इसमें आपकी मदद कर सकते हैं।

वैज्ञानिक शोधों के अनुसार, कई घरेलू पौधे ऐसे होते हैं जो हवा में मौजूद हानिकारक तत्वों को कम करने में मदद करते हैं और ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाते हैं। ये पौधे न सिर्फ आपके घर को हरा-भरा बनाते हैं, बल्कि आपके स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाते हैं।

इस लेख में हम आपको बताएंगे ऐसे 5 पौधों के बारे में, जो प्रदूषित हवा को शुद्ध करने में बेहद कारगर हैं।

विज्ञापन

2 of 6
स्नैक प्लांट - फोटो : instagram

स्नेक प्लांट

स्नेक प्लांट हवा को शुद्ध करने वाले सबसे लोकप्रिय पौधों में से एक है। यह रात में भी ऑक्सीजन छोड़ता है और घर के अंदर की वायु प्रदूषण को कम करने में मदद करता है। इसे ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती, इसलिए उन लोगों के लिए परफेक्ट पौधा है जो पौधारोपण में नए और अधिक जानकार न हों। 

विज्ञापन

3 of 6
gardening - फोटो : Adobe stock

एलोवेरा
 

एलोवेरा सिर्फ स्किन के लिए ही नहीं, बल्कि हवा को साफ करने में भी उपयोगी है। यह हवा में मौजूद हानिकारक रसायन को सोख लेता है और घर के वातावरण को फ्रेश बनाता है।

4 of 6
अरेका प्लांट - फोटो : Instagram

अरेका पाम
 

अरेका पाम एक बेहतरीन इंडोर प्लांट है जो हवा को नमी देता है और टाॅक्सिन को कम करता है। यह आपके घर को एक नेचुरल कूलिंग इफेक्ट भी देता है।

विज्ञापन

5 of 6
मनी प्लांट - फोटो : adobe stock

मनी प्लांट


मनी प्लांट को लकी प्लांट भी माना जाता है। यह हवा में मौजूद प्रदूषक को कम करता है और आसानी से ग्रो हो जाता है। इसे पानी या मिट्टी दोनों में उगाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पीस लिली - फोटो : instagram

पीस लिली

पीस लिली हवा को शुद्ध करने के साथ-साथ घर की सुंदरता भी बढ़ाता है। यह बेंजीन और फॉर्मल्डिहाइड जैसे हार्मफुल एलिमेंट्स को कम करने में मदद करता है।

पृथ्वी दिवस 2026 पर इन छोटे-छोटे कदमों से आप अपने घर और पर्यावरण दोनों को बेहतर बना सकते हैं। ये पौधे न सिर्फ हवा को शुद्ध करते हैं, बल्कि आपके जीवन में ताजापन और सकारात्मकता भी लाते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें