Dussehra Rangoli Design: दशहरा यानी विजयादशमी का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन घरों में पूजा-पाठ करने, भगवान श्रीराम की आराधना करने और परिवार के साथ त्योहार मनाने की परंपरा है।
त्योहार की रौनक बढ़ाने के लिए लोग अपने घरों की साफ-सफाई करते हैं, दरवाजों पर तोरण लगाते हैं और रंग-बिरंगी सजावट से घर को आकर्षक बनाते हैं। इन तैयारियों में रंगोली का भी खास महत्व होता है। मुख्य द्वार पर बनी सुंदर रंगोली न केवल घर की सुंदरता बढ़ाती है, बल्कि त्योहार के उल्लास को भी दर्शाती है।
अगर आप इस दशहरा अपने घर के प्रवेश द्वार को खास अंदाज में सजाना चाहती हैं, तो इसके लिए बहुत जटिल डिजाइन बनाने की जरूरत नहीं है। कम समय और सीमित रंगों की मदद से भी आकर्षक रंगोली बनाई जा सकती है। फूलों वाली रंगोली से लेकर दीये, कलश और पारंपरिक ज्यामितीय आकृतियों तक, कई ऐसे डिजाइन हैं जिन्हें शुरुआती लोग भी आसानी से बना सकते हैं।
आइए जानते हैं दशहरा के मौके पर मुख्य द्वार पर बनाने के लिए कुछ आसान, सुंदर और पारंपरिक रंगोली डिजाइन, जो आपके घर की सजावट में चार चांद लगा देंगे।