फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dussehra 2019: दशहरा के दिन जरूर करें यह 5 काम, पूरे साल रहेंगे मालामाल

Tue, 08 Oct 2019 07:57 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
दशहरा को सर्वसिद्ध मुहूर्त के रूप में जाना जाता है क्योंकि इस दिन मां दुर्गा पृथ्वी से अपने लोक के लिए प्रस्थान करती हैं। इसी दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध भी किया था। इतना ही नहीं नवरात्र के दिन कुबेर ने स्वर्ण की वर्षा करके मनुष्यों को धन धान्य से खुशहाल बनाया था। अगर आप भी चाहते हैं कि आपके घर में पैसों की तंगी की वजह से कभी तनाव न हो तो दशहरे के दिन ये पांच आसान उपाय करके अपने जीवन को खुशहाल बना सकते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं ये उपाय...
विज्ञापन

2 of 6
Sami Tree - फोटो : Pixabay
शमी के वृक्ष की पूजा
दशहरा के दिन शमी के वृक्ष की पूजा करें। अगर संभव हो तो इस दिन अपने घर में शमी के पेड़ लगाएं और उन्हें नियमित दीप दिखाएं। मान्यता है कि दशहरा के दिन कुबेर ने राजा रघु को स्वर्ण मुद्राएं देने के लिए शमी के पत्तों को सोने का बना दिया था। तभी से शमी को सोना देने वाला पेड़ माना जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
नीलकंठ - फोटो : Pixabay
नीलकंठ पक्षी का दर्शन
दशहरे के दिन नीलकंठ पक्षी का दर्शन बहुत ही शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन यह पक्षी अगर किसी को दिख जाए तो आने वाला साल खुशहाली भरा होता है।

4 of 6
रावण दहन के बाद बची हुई लकड़ियां
रावण दहन के बाद बची हुई लकड़ियां मिल जाएं तो उसे घर में लाकर कहीं सुरक्षित रख दें। इससे नकारात्मक शक्तियों का घर में प्रवेश नहीं होता है।
विज्ञापन

5 of 6
नवरात्रि - फोटो : social media
लाल रंग के नए कपड़े
दशहरे के दिन लाल रंग के नए कपड़े या रुमाल से मां दुर्गा के चरणों को पोंछ कर इन्हें तिजोरी या अलमारी में रख दें। इससे घर में बरकत बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixa
यात्रा के लिए शुभ दिन
दशहरे के दिन देवी यात्रा करती हैं इसलिए इस दिन को यात्रा के लिए शुभ दिन माना जाता है। इस दिन संभव हो तो यात्रा करें भले ही वह छोटी दूरी की हो। इससे आपकी यात्रा में आने वाली बाधाएं दूर होती है। जिन लोगों को विदेश यात्रा की इच्छा है उन्हें यात्रा का योग मजबूत बनाने के लिए यह उपाय आजमाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें