फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dussehra 2019: दशहरा के दिन भूलकर भी न करें ये 5 काम, जिंदगी पर पड़ता है बुरा असर

Tue, 08 Oct 2019 07:58 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Dussehra 2019 - फोटो : अमर उजाला
असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजया दशमी यानी की दशहरा 8 अक्टूबर को मनाया जा  रहा है। मां भगवती की आराधना  यानी की नवरात्रि के नौ दिन पूरे होने के बाद दशमी तिथि को अयोध्या नरेश भगवान राम ने लंकाधिपति दशानन का वध किया था। 

भारतीय संस्कृति में राम केवल आराध्य ही नहीं बल्कि वे एक संस्कृति पुरुष भी हैं। दशहरा के त्योहार को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। इस दिन का हिंदू धर्म में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। बता दें कि कुछ ऐसे काम हैं जिन्हें दशहरा के दिन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं इन कामों के बारे में विस्तार से...
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
पेड़ काटने से बचें
हमारे अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए पेड़- पौधे बेहद अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में दशहरा के दिन पेड़ काटना शुभ नहीं माना जाता। माना जाता है कि इस दिन पेड़ काटने से व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब होता है।
विज्ञापन

3 of 5
हत्या - फोटो : सोशल मीडिया
हत्या
दशहरा के दिन अपने शौक के लिए किसी भी जीव-जंतु की हत्या न करें। माना जाता है कि ऐसा करने से आपका सौभाग्य दुर्भाग्य में बदल जाता है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixa
अपमान
दशहरा के दिन भूलकर भी किसी स्त्री या बड़े-बुर्जुग का अपमान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी आपसे रुष्ट हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixa
बुरा करने से बचें
विजयदशमी के दिन किसी व्यक्ति को नुकसान पहुंचाने से बचना चाहिए। यह दिन बुराई पर अच्छाई की जीत के लिए जाना जाता है। इसलिए इस दिन कोई भी गलत काम करने से बचना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें