फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durga Puja Wishes 2023: दुर्गा पूजा पर करीबियों को भेजें भक्तिमय संदेश, मिलेगा मां अंबे का आशीर्वाद

Sun, 22 Oct 2023 03:30 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Durga Puja Wishes - फोटो : Amar Ujala
Durga Puja 2023 Wishes in Hindi: शारदीय नवरात्रि का समापन हो रहा है। नवरात्रि का त्योहार मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विशेष पूजा का उत्सव है। नौ दिन मां दुर्गा के स्वरूपों की उपासना में पूजा के अलावा व्रत भी रखा जाता है। नवरात्रि के समापन के दिनों में दुर्गा पूजा मनाई जाती है। देशभर में जगह जगह दुर्गा पूजा के पंडाल सजते हैं। दुर्गा पूजा के आयोजन में दूर दराज से लोग आते हैं और मां की भव्य प्रतिमा के दर्शन करते हैं। दुर्गा पूजा के मौके पर आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों से मिलकर शुभकामनाएं दे सकते हैं। यहां दुर्गा पूजा के भक्तिमय शुभकामना संदेश दिए जा रहे हैं, जिसे आप व्हाट्सएप और फेसबुक के जरिए भेज सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Durga Puja Wishes - फोटो : Amar Ujala
मेरी मईया की शान निराली है
अपने भक्तों की करे रखवाली है
मां ने मुझ पर नजर जो डाली
मेरे घर में है हर दिन दिवाली

दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 6
Durga Puja Wishes - फोटो : Amar Ujala
दानव को रण में मार दिया
संतों को भव से पार किया
बड़ी प्यारी है शेरावाली
मेरे घर में है हर दिन दिवाली

दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

4 of 6
Durga Puja Wishes - फोटो : Amar Ujala
मैने शरण जो मां की पाई
मेरी चिंता मां ने मिटाई
नाचूं गाऊं बजाऊं मैं ताली
मेरे घर में है हर दिन दिवाली

दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

5 of 6
Durga Puja Wishes - फोटो : Amar Ujala
तू है मां बड़ी भोली भाली
भरती सब की झोली खाली
दया तेरी जो मां हो जाए
मेरी ही किस्मत जग जाए

दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Durga Puja Wishes - फोटो : Amar Ujala
आंचल की छईया मां कर दे
मेरे सिर पर हाथ तू धर दे
दूर हटा ये गम की बदली
हो शेर पर सवार
दर्शन दे दो मां एक बार।

दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें