फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेश शर्मा: आज ही के दिन रचा था इतिहास, जानें भारत के प्रथम अंतरिक्ष यात्री की कुछ अनुसनी बातें

Fri, 02 Apr 2021 10:07 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
rakesh sharma - फोटो : SPACE India
कहते हैं दुनिया में आप कहीं भी चले जाएं, तो कहीं न कहीं किसी न किसी क्षेत्र में आपको जरूर कोई न कोई भारतीय मिल ही जाएगा जो अपने देश का नाम गर्व से ऊंचा कर रहा है। भारत के लोग हर क्षेत्र में शुरू से ही आगे हैं। चाहे वो क्रिकेट हो, राजनिति हो या फिर अंतरिक्ष से जुड़ी चीजें। भारत के वैज्ञानिक आए दिन कोई न कोई नया मुकाम हासिल करते रहते हैं। ऐसा ही एक मुकाम भारत ने तब हासिल किया था, जब राकेश शर्मा अंतरिक्ष में जाने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री बने थे। लेकिन लोग आज भी इनके बारे में कई बातें नहीं जानते हैं। तो चलिए हम आपको इनके बारे में कई अनसुनी बातें बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
Rakesh Sharma - फोटो : facebook/Incredible World Museum
राकेश शर्मा का जन्म पटियाला में 13 जनवरी 1949 को हुआ था और वे बचपन से ही पायलट बनने की इच्छा रखते थे। अपनी सैनिक शिक्षा हैदराबाद से लेने के बाद राकेश शर्मा भारतीय वायुसेना में बतौर टेस्ट पायलट चुने गए। इसके बाद वे लगातार आगे बढ़ते गए।
विज्ञापन

3 of 7
Rakesh Sharma - फोटो : facebook/Universer information
राकेश शर्मा अंतरिक्ष में जाने वाले भारत के पहले व्यक्ति थे और विश्व की सूची में उनका स्थान 138वां था। राकेश शर्मा लो ऑर्बिट स्थित सोवियत स्पेस स्टेशन से अंतरिक्ष के लिए रवाना हुए थे, और कुल सात दिन उन्होंने स्पेस स्टेशन में ही बिताए थे।

4 of 7
Rakesh Sharma - फोटो : facebook/Madhav Reddy
20 सितंबर 1982 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो ने राकेश शर्मा को अंतरिक्ष एजेंसी इंटरकॉस्मोस के अभियान के लिए चुना, जिसके बाद वे अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय बने।
विज्ञापन

5 of 7
Rakesh Sharma - फोटो : facebook/Young India Pictures
2 अप्रैल का दिन राकेश शर्मा और पूरे भारत के लिए बेहद खास था, क्योंकि इसी दिन राकेश शर्मा ने सोवियत संघ के बैकानूर से सोयूज टी-11 अंतरिक्ष यान से उड़ान भरी। इस मिशन में राकेश शर्मा भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। इस मिशन पर उनके साथ अन्य दो अंतरिक्ष यान के कमांडर वाई. वी मालिशेव और फ्लाइट इंजीनियर जी. एम स्ट्रकोलॉफ भी थे।
विज्ञापन

6 of 7
Rakesh Sharma - फोटो : facebook/Tabasco Tongue
राकेश शर्मा ने अंतरिक्ष में 33 प्रयोग करे और इसके बाद वे सात दिन बाद धरती पर वापस आए। धरती पर आने के बाद राकेश शर्मा और उनके दोनों साथियों को भारत सरकार की तरफ से अशोक चक्र से सम्मानित किया गया। साथ ही सोवियत सरकार ने उन्हें 'हीरो ऑफ सोवियत यूनियन' के सम्मान से भी नवाजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Rakesh Sharma - फोटो : facebook/Amit K Kushwaha and INDIA - Jai Ho !
उस वक्त का एक किस्सा बहुत ही ज्यादा प्रसिद्ध है। दरअसल, उस वक्त राकेश शर्मा अंतरिक्ष में थे और तब की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने धरती से राकेश शर्मा से पूछा था कि 'अंतरिक्ष से भारत कैसा दिखता है?' इस पर जो जवाब राकेश शर्मा ने दिया था, वो सुनकर हर भारतीय का सीना गर्व से फूल जाएगा। उन्होंने इंदिरा गांधी के सवाल पर कहा था, 'मैं बगैर किसी झिझक के कह सकता हूं कि सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें