फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरबों रुपये का आलीशान घर और बुलेटप्रूफ कार, कुछ ऐसी है मुकेश अंबानी की लाइफस्टाइल

Tue, 09 Feb 2021 05:07 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मुकेश अंबानी - फोटो : पीटीआई
देश ही नहीं विदेशों में भी जब दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की बात होती है, तो उसमें मुकेश अंबानी का नाम न हो। ऐसा शायद ही कभी देखा गया हो। अपनी मेहनत और लगन से रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी अपने बिजनेस को लगातार बढ़ाते रहते हैं। वो अपनी टीम के साथ मिलकर लगातार वो प्रयास करते हैं, जिनसे उनके बिजनेस में दिन-रात बढ़ोतरी देखी जाती है। साथ ही मुकेश अंबानी अपनी जिंदगी को रॉयल अंदाज से जीने के लिए भी जाने जाते हैं। लेकिन आप उनकी लाइफस्टाइल के बारे में कितना कुछ जानते हैं? शायद, बहुत कम। तो चलिए हम आपको मुकेश अंबानी की लाइफस्टाइल से जुड़ी कई खास बातें बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Antilia – Mumbai, India - फोटो : Luxatic
घर में हैं 600 नौकर
  • मुकेश अंबानी का घर 'एटीलिया' जब बना था और तब से लेकर अब तक ये हमेशा ही अपनी खासियतों की वजह से चर्चा में रहता है। एंटीलिया मुंबई के अलटामाउंट में स्थित है, जो कि 27 मंजिल की इमारत है। इस घर की साफ-सफाई के लिए 600 नौकर रहते हैं। इस घर में 168 कारें एक साथ खड़ी हो सकती है और छत पर तीन हैलीपैड भी मौजूद हैं। यही नहीं, उनके घर में स्वीमिंग पूल, स्पा रूम समेत वो तमाम सुविधाएं मौजूद हैं, जो उनके घर को बाकियों की तुलना में बेहद अलग बनाती हैं। यहां वो अपनी मां कोकिलाबेन अंबानी, पत्नी नीता अंबानी और अपने बच्चों के साथ रहते हैं। बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक, इस आलीशान घर की कीमत 10 हजार करोड़ रुपए है।
विज्ञापन

3 of 5
Kokilaben Ambani - फोटो : pti
मां का लेते हैं आशीर्वाद, परिवार को देते हैं समय
  • अब आप सोच रहे होंगे कि मुकेश अंबानी के पास तो किसी चीज की कमी नहीं है, तो फिर वो तो सुबह आराम से उठते होंगे। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। मुकेश अंबानी की लाइफ इसके बिल्कुल उलट है। वो सुबह जल्दी उठकर अपना काम शुरू कर देते हैं। बताया जाता है कि वो हर दिन अपने काम की शुरुआत से पहले अपनी मां कोकिलाबेन का आशीर्वाद जरूर लेते हैं। इसके अलावा वो रविवार का दिन अपने परिवार के लिए रखते हैं। इस दिन वो पूरा दिन अपनी मां, अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ही बिताना पसंद करते हैं। हालांकि, काम पड़ने पर वो काम भी करते हैं।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
महंगी से महंगी कार है
  • मुकेश अंबानी को कारों को बहुत शौक है। उनके पास दुनिया की महंगी से महंगी कारें हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके बास 170 से ज्यादा कारें हैं। यही नहीं उनकी एक कार बीएमडब्ल्यू 760Li तो पूरी तरह से बुलेटप्रूफ है, जो उनको कड़ी सुरक्षा प्रदान करती है। इस कार की कीमत 8 करोड़ 50 लाख रुपये है। इस कार में लैपटॉप, टीवी स्क्रीन, कॉन्फ्रेंस सेंटर जैसी कई सुविधाएं मौजूद हैं। इसके अलावा उनके बास बेंटले, रोल्स रॉयस जैसी कई लग्जरी व महंगी गाड़ियां हैं। साल 2020 में मुकेश अंबानी के जन्मदिन के मौके पर उनकी पत्नी नीता अंबानी ने उन्हें एक कस्टमाइज्ड Maybach कार उपहार में दी थी। इस गाड़ी की खासियत है कि ये 249 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो mukesh ambani - फोटो : PTI
पैसे कमाना नहीं चैलेंज लेना है मकसद
  • मुकेश अंबानी के पास भले ही पैसे की कोई कमी नहीं है, लेकिन इसका मतलब बिल्कुल भी ये नहीं है कि वो अपने पैसों को यूं ही खर्च करते हैं। अपने खानपान को लेकर वो विशेष ध्यान रखते हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि वो कभी ड्रिंक नहीं करते और न ही मांसाहारी खाना खाते हैं। वो पूरी तरह से शाकाहारी हैं और उन्हें दाल, चावल व रोटी खाना बेहद पसंद है। बचपन से ही मुकेश अंबानी पढाई-लिखाई में काफी तेज थे। हालांकि, वो कहते हैं कि उनका मकसद कभी ज्यादा पैसे कमाना नहीं है बल्कि चैलेंज लेना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें