फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में यदि चेहरे पर लगा ली ये 5 चीजें तो त्वचा पड़ सकती है काली

Wed, 02 Dec 2020 07:15 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सर्दियों में चेहरे पर न लगाएं ये चीजें - फोटो : pixa

सर्दियों के मौसम में त्वचा बेजान और शुष्क सी दिखाई देने लगती है। गर्मियों में यदि हम चेहरे का ख्याल नहीं भी रखते हैं तो भी वह रूखा नहीं होता है लेकिन सर्दियों में हम ऐसा नहीं कर सकते। हमें चेहरे को स्वस्थ रखने के लिए उसका बहुत अच्छे से ध्यान रखना होता है नहीं तो वह काला पड़ने लगता है। हमें ये तो पता होता है कि चेहरे पर हमें क्या लगाना है लेकिन हमें ये नहीं पता होता है कि चेहरे पर क्या नहीं लगाना है। अगली स्लाइड्स के माध्यम से जानिए किन चीजों के लगाने से सर्दियों के मौसम में चेहरा पड़ने लगता है काला।

 

 

 

 

विज्ञापन

2 of 6
चेहरे पर न लगाएं साबुन - फोटो : अमर उजाला

साबुन
सर्दियों में भूलकर भी चेहरे पर साबुन न लगाएं। ठंडी हवाओं का स्पर्श जब चेहरे पर पड़ता है तो चेहरा वैसे ही शुष्क हो जाता है। साबुन का पीएच पहले ही ज्यादा होता है। ऐसे में यदि आप चेहरे पर साबुन लगाएंगो तो चेहरे की त्वचा में खिंचाव महसूस होने लगेगा और त्वचा का रंग भी गिरेगा। बेहतर यह है कि आप कोई सौम्य फेसवॉश लगाएं।

विज्ञापन

3 of 6
स्क्रब लगाने से त्वचा काली पड़ सकती है

स्क्रब
सर्दियों में चेहरे पर स्क्रब लगाने से पहले एक बार विचार जरूर करें क्योंकि सर्दियों में त्वचा में परिवर्तन आते हैं, यह गर्मी की तरह सामान्य या नम नहीं रहती। स्क्रब लगाने से त्वचा काली पड़ सकती है। यदि बहुत ज्यादा मृत त्वचा दिखाई पड़ रही है तो आप घर पर बनाया स्क्रब का इस्तेमाल करें, वो भी महीने में सिर्फ दो बार।

4 of 6
सिरके के उपयोग से त्वचा में मौजूद तेल निकल जाता है - फोटो : social media

सिरका
सर्दी में बहुत जरूरी है कि चेहरे के किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले ये निश्चित कर लें कि उसमें सिरका तो नहीं है। सिरके के उपयोग से त्वचा में मौजूद तेल निकल जाता है। त्वचा नीरस हो जाती है। ऐसी त्वचा पर यदि हवा लगती है तो वो अपना वास्तविक रंग खोने लगती है। 

विज्ञापन

5 of 6
नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड त्वचा के कुदरती निखार को प्रभावित करता है। - फोटो : amar ujala

 नींबू
साफ और चमकदार त्वचा के लिए अधिकांश लोग चेहरे पर नींबू लगाते हैं। यह बहुत लाभदायक भी होता है। लेकिन यह ध्यान रखें कि नींबू का लाभ हर मौसम में नहीं मिलता। नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड त्वचा के कुदरती निखार को प्रभावित करके त्वचा को सांवला कर देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मास्क निकालने पर त्वचा में खिंचाव महसूस होता है

मास्क
सर्दियों के मौसम में किसी भी प्रकार के मास्क का उपयोग न करें। मास्क निकालने पर त्वचा में खिंचाव महसूस होता है। गर्मियों में तो त्वचा में तेल रहता है तो कोई नुकसान नहीं होता लेकिन सर्दियों में जिस जगह से मास्क निकाला होता है, त्वचा के उतने- उतने हिस्से की चमड़ी काली पड़ सकती है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें