फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2020:इस दिवाली इन 5 तरीकों से करें घर की सजावट

Sat, 14 Nov 2020 02:16 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
दिवाली ही एकमात्र ऐसा त्योहार होता है, जब सालभर में एकबार पूरे घर की सजावट की जाती है। घर के हर कोने को संवारा जाता है। दिवाली के दौरान घर पर जो मेहमान आते हैं , उनका ध्यान भी घर की सजावट पर होता है। दरवाजे, खिड़की, किचन प्लेटफॉर्म एवं घर के हर कोने को नया रुप देने के लिए इन दिनों सभी उत्साहित रहते हैं। ऐसे में अगली स्लाइड्स में बताए गए आइडियास घर की सजावट करने में आपकी सहायता कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
दरवाजे
घर के सभी दरवाजों पर खूबसूरत वंदनवार या तोरण लगाएं। घर के मुख्य द्वार के आगे फूलों की खूबसूरत रंगोली बनाएं। अन्य द्वारों के आगे भी फूलों से सजावट करें। द्वार के आस-पास की दीवारों पर जो खाली जगह छूटी होती है, वहां शुभ चिह्न लगाएं। बाजार में कार्डबोर्ड के आकर्षक शुभ-लाभ, देवी लक्ष्मी के पगलिये, श्रीफल, स्वस्तिक आदि उपलब्ध हैं। इनकी सहायता से सजावट करें।  
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
खिड़की
यदि खिड़की पूरी कांच की है तो उसपर छोटे बल्बों की झालर ऊपर से नीचे की ओर लटकाएं। आंखों को भाने वाले रंगों का चयन करें जैसे कि नीला, सफेद या फिर घर की दीवारों से कॉन्ट्रास्ट रंग का भी चयन किया जा सकता है। खिड़की यदि लकड़ी की है तो उसपर आर्टिफिशियल फूलों की माला से भी सजावट की जा सकती है। मोती, कांच, पत्ती आदि की लड़ी ऊपर से नीचे की ओर लगाएं। खिड़कियां बहुत सुंदर नजर आएगी।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pinterest
घर के कोने
घर के कोनों में छोटे-छोटे गमले रखें। इनमें आप चाहें तो नाइन ओ क्लॉक, अडेनियम, गुड़हल, वायु पौधा आदि लगा सकते हैं। ऐसा करने से खाली जगह सुंदर तो दिखने लगेगी साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह भी बना रहेगा। आप चाहें तो गमलों की सजावट भी घर पर ही कर सकते हैं। उनमें छोटे पत्थरों को वॉटर कलर से पेंट करके भी रख सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
सेंटर टेबल
दिवाली पर जो भी मेहमान घर आते हैं, उनका ध्यान सेंटर टेबल पर जरूर जाता है। इसलिए सेंटर टेबल की सजावट बहुत खास होनी चाहिए। इस पर एक बाउल में लिक्विड रंगोली बनाकर रखी जा सकती है। चार से पांच आर्टिफिशियल फूलों से सजी वोटिव कैंडल को भी टेबल पर स्थान दें, इससे दिवाली वाला माहौल बना रहेगा। लिक्विड रंगोली के स्थान पर ड्रायफ्रूट बॉक्स भी रखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
किचन प्लेटफॉर्म
कहते हैं जिस घर में साफ-सफाई रहती है, वहां साक्षात लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए किचन में कोई भी सजावट करने से पहले यह ध्यान दें कि किचन प्लेटफॉर्म स्वच्छ रहे। फिर प्लेटफॉर्म के किसी कोने में पेंट की हुई कांच की बोतल रखें, उसमें आर्टिफिशियल फूलों का गुलदस्ता , मोरपंख या फिर आर्टिफिशियल फेदर रखें। इन के आसपास आप दिये भी लगा सकते हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें