फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2020: दिवाली के दिन सुबह से शाम तक इन बातों का रखें ध्यान, मां का मिलेगा आशीर्वाद

Sat, 14 Nov 2020 02:16 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दिवाली के पावन दिन महालक्ष्मी पूजा का विशेष महत्व होता है - फोटो : Social media
आज दिवाली का पावन पर्व मनाया जाएगा। दिवाली के पावन दिन महालक्ष्मी पूजा का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दिवाली के दिन घर में महालक्ष्मी विचरती हैं। इस दिन कुछ बातों का विशेष ध्यान रखने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे दिवाली के पावन दिन सुबह से शाम तक किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इन बातों का ध्यान रखने से मां की विशेष कृपा प्राप्त होती है। अगली स्लाइड्स में जानिए दिवाली के पावन दिन किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए....
विज्ञापन

2 of 5
घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें - फोटो : social media
सुबह जल्दी स्नान करें
  • दिवाली के पावन दिन सुबह जल्दी स्नान कर लेना चाहिए। स्नान करने के बाद साफ धूले वस्त्र पहने। स्नान करने के बाद घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें और सभी देवी- देवताओं को स्नान कराएं। 
विज्ञापन

3 of 5
दिवाली के पावन दिन घर को अच्छे से सजाएं - फोटो : social media
घर को सजाएं
  • दिवाली के पावन दिन घर को अच्छे से सजाएं। इस दिन घर में साफ- सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां लक्ष्मी का वास उसी घर में होता है जहां साफ- सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है। इस दिन घर में गंदगी न होने दें।

4 of 5
दिवाली के पावन दिन शाम के समय से ही महालक्ष्मी पूजा की तैयारी शुरू कर लें - फोटो : social media
शाम से ही महालक्ष्मी पूजा की तैयारी शुरू करें
  • दिवाली के पावन दिन शाम के समय से ही महालक्ष्मी पूजा की तैयारी शुरू कर लें। इस दिन मीठे पकवान और कई तरह की चीजें भी बनाई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महालक्ष्मी के पावन दिन स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर सबसे पहले मां को भोग लगाएं - फोटो : social media
सबसे पहले मां को भोग लगाएं
  • महालक्ष्मी के पावन दिन स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर सबसे पहले मां को भोग लगाएं। महालक्ष्मी पूजा में भगवान गणेश और मां लक्ष्मी को लड्डू का भोग अवश्य लगाएं।

आगे पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें