फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2020 दिवाली के दिन इन 5 चीजों का दिखना माना जाता है बहुत शुभ, पूरे साल घर में रहती है बरकत

Sat, 14 Nov 2020 02:00 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
दिवाली के पर्व का लोगों को इंतजार इसलिए भी रहता है क्योंकि इन दिनों मां लक्ष्मी सभी के घर में यश, समृद्धि, खुशहाली और सुख लेकर आती हैं। देवी लक्ष्मी के स्वागत में सभी अपने घरों को साफ करते हैं, सच्ची श्रद्धा से उनका पूजन करते हैं। लेकिन पूजन के बाद यदि छिपकली, गाय आदि दिख जाए तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। पूरे साल भले ही आप छिपकली, उल्लू जैसे जीवों से डरते हों लेकिन दिवाली की रात इनका दिख जाना सबसे शुभ भी माना जाता है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
lizard - फोटो : Social media
छिपकली
वैसे तो छिपकली से कई लोग डरते हैं लेकिन यदि दिवाली के दिन पूजन के बाद घर की किसी दीवार, कोने आदि में छिपकली दिखती है तो यह माना जाता है कि लक्ष्मी जी आप से बहुत खुश हैं। कहा जाता है कि यदि छिपकली सिर पर गिर जाए तो आने वाले दिनों में नौकरी में उच्च पद मिलने की संभावनाएं भी बढ़ जाती है।
 
विज्ञापन

3 of 6
गाय - फोटो : social media
गाय
वैसे तो हिंदु धर्म में गाय को हमेशा से शुभ माना गया है, वह पूजनीय है लेकिन यदि दिवाली के दिन गौ दर्शन होना भी सौभाग्य माना जाता है। विशेषकर केसरिया रंग की गाय के दर्शन को देवत्व से जोड़ कर देखा जाता है। ऐसी मान्यता है कि केसरिया रंग की गाय यदि दिवाली के दिन दिख जाती है तो बड़े संकट से मुक्ति मिलती है। साथ ही घर में पूरे साल शांति भी बनी रहती है।
 

4 of 6
उल्लू - फोटो : Social media
उल्लू
उल्लू को लक्ष्मी जी का वाहन कहा जाता है। उल्लू रात में जागते हैं इसलिए  दिवाली की रात उल्लू का दिखना बहुत शुभ संयोग माना जाता है हालांकि सामान्य दिनों में यदि रात को उल्लू दिखता है तो अधिकतर लोग डर जाते हैं। दिवाली पर उल्लू के दर्शन धन लाभ और खशियों का भी संकेत है।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बिल्ली
दिवाली के दिन घर में बिल्ली का आना या दिखना भी अच्छा शगुन है और विशेषकर पूजा के दौरान यदि कोई बिल्ली आती है तो वह घर में खुशहाली लेकर आती है। इस दिन बिल्ली घर में दूध पीती है तो उसे भगाने और मारने के बारे में सोचें भी नहीं, ऐसा करने से देवी लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
छछूंदर
यूं तो छछूंदर को देखकर घिन्न आना स्वाभाविक है लेकिन दिवाली के दिन यदि छछूंदर घर में आता है तो बहुत अच्छा माना जाता है। बड़े- बुजुर्ग कहते हैं कि इस दिन छछूंदर अपने साथ समृद्धि लेकर आता है। छछूंदर के दर्शन से व्यापार, आय में वृद्धि होती है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें