फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2025 Mata Lakshmi Photos: दीपावली पर ले आएं ये छह पवित्र तस्वीरें, खुलेंगे भाग्य के द्वार

Thu, 16 Oct 2025 10:07 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Diwali 2025 Auspicious Pictures : दिवाली पर घर में कौन सी तस्वीरें लगानी चाहिए जिससे मां लक्ष्मी प्रसन्न हों और सुख-समृद्धि बढ़े? जानिए वास्तु शास्त्र के अनुसार 5 शुभ तस्वीरें।
विज्ञापन
1 of 7
दिवाली 2025 पवित्र तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
Diwali 2025 Laxmi Blessing 5 Auspicious Pictures: दिवाली का पर्व केवल दीप जलाने या मिठाइयों तक सीमित नहीं है। यह वह समय है जब हम अपने घरों में प्रकाश के साथ सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का स्वागत करते हैं। ऐसा माना जाता है कि घर की सजावट में रखी कुछ तस्वीरें या चित्र सिर्फ शोभा ही नहीं बढ़ाते, बल्कि मां लक्ष्मी की कृपा, शांति और सुख-समृद्धि भी आकर्षित करते हैं। दिवाली पर घर पर मां लक्ष्मी की मूर्ति लाई जाती है। माता लक्ष्मी की प्रतिमा के अलावा मां की तस्वीर भी भी घर लाई जा सकती है। 

अगर आप इस बार दिवाली पर घर में शुभता और ऊर्जा का संचार चाहते हैं तो इन 5 पवित्र तस्वीरों को घर में अवश्य स्थान दें। इस दिवाली अपने घर को केवल दीयों से नहीं, शुभ प्रतीकों और सकारात्मक तस्वीरों से सजाएं। अपने साथ ही परिवार के सदस्यों और दोस्तों और करीबियों को भी पवित्र तस्वीर भेज सकते हैं। 

ध्यान रखें कि अगर आप बाजार से तस्वीर खरीद रहे हैं तो तस्वीरें हमेशा साफ, पूर्ण और शुभ मुद्रा वाली हों। टूटे या फीके पड़े चित्र तुरंत हटा दें।
विज्ञापन

2 of 7
दिवाली 2025 गणेश लक्ष्मी - फोटो : adobe

लक्ष्मी-गणेश की साथ वाली तस्वीर

दीपावली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की एक साथ पूजा का विशेष महत्व है। दोनों की साथ वाली तस्वीर घर ले आएं। ध्यान रखें कि मां लक्ष्मी और गणेश जी की प्रतिमा स्पष्ट, गणेश जी के वाहन मूसक, ऊल्लू के साथ हो तो अति शुभ होगा। तस्वीर में लक्ष्मी जी दाईं ओर और गणेश जी बाईं ओर होने चाहिए। तस्वीर को आप घर की पूर्व दिशा की दीवार पर लगाएं। इससे धन, बुद्धि और सौभाग्य का संगम होता है। 

विज्ञापन

3 of 7
दिवाली 2025 पवित्र तस्वीर - फोटो : Adobe

मां लक्ष्मी कमलासन पर मुद्रा में

कमल पर बैठी लक्ष्मी जी की मुद्रा घर में सुख, शांति और वैभव का प्रतीक मानी जाती है। ऐसी तस्वीर घर के पूजा स्थल या ड्रॉइंग रूम में लगाने से दरिद्रता दूर होती है और धन का स्थायी निवास होता है।

4 of 7
दिवाली 2025 पवित्र तस्वीर - फोटो : Adobe

कुबेर जी की तस्वीर या प्रतीक

कुबेर देव को धन के देवता कहा गया है। दिवाली पर यदि आप लक्ष्मी-कुबेर दोनों की तस्वीर रखते हैं तो धन आगमन के नए द्वार खुलते हैं। तस्वीर के पास धातु का सिक्का या रत्न रखें, यह समृद्धि का चुम्बक बन जाता है।

विज्ञापन

5 of 7
दिवाली 2025 पवित्र तस्वीर - फोटो : Adobe

सूर्यदेव या उगते सूर्य का चित्र

घर में उगते सूर्य की तस्वीर रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। दिवाली के समय यह चित्र नेगेटिव एनर्जी को हटाकर जीवन में नई रोशनी और आत्मबल लाता है।

विज्ञापन

6 of 7
दिवाली 2025 पवित्र तस्वीर - फोटो : Adobe

दीपमाल या जलते दीयों की तस्वीर

दीयों की तस्वीर शुभता और प्रकाश का प्रतीक होती है। इसे लिविंग रूम या एंट्रेंस वॉल पर लगाने से घर में ‘सदैव रोशनी’ बनी रहती है। दीयों की तस्वीर खुशियों और सौभाग्य की स्थायी उपस्थिति की प्रतीक है ।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दिवाली 2025 पवित्र तस्वीर - फोटो : Adobe
गाय और बछड़ा

गाय को हमेशा ही शुभ और पवित्र माना जाता है। गाय के साथ बछड़े की तस्वीर रखना शुभ होता है। सुबह के वक्त अगर गाय और बछड़े को साथ में देखा जाए तो बहुत अच्छा माना जाता है। ऐसे में सुबह के समय इस तस्वीर को देखें। साथ ही इसे अपने करीबियों को भी भेजें ताकि वह भी इस पवित्र तस्वीर के दर्शन कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें