फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2025: कल या परसों... कब मनाई जाएगी दिवाली ? रिश्तेदारों से पूछने की बजाय यहां जानें इस सवाल का जवाब

Sun, 19 Oct 2025 12:03 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Diwali Puja Kab hai : अभी भी लोगों में इस बाद को लेकर संशय है कि दिवाली की पूजा 20 अक्तूबर को होगी, या 21 को....ऐसे में हम आपको यहां इस सवाल का सही जवाब देंगे। 
विज्ञापन
1 of 7
कल या परसों... कब मनाई जाएगी दिवाली ? - फोटो : अमर उजाला
Diwali Puja Kab hai :  आज सभी जगह छोटी दिवाली यानी कि नरक चतुर्दशी का त्योहार मनाया जा रहा है, लेकिन दिवाली पूजन को लेकर लोगों में अभी भी डाउट है। कभी कोई कह रहा है कि दिवाली कल है, तो कोई कह रहा है कि दिवाली परसों है। लोग अपने रिश्तेदारों को फोन करके पूछ रहे हैं कि आखिर में दिवाली पूजन कब होगा ? 20 को या फिर 21 को.....

ऐसे में रिश्तेदारों से पूछने के बजाय सही जानकारी पंचांग और ज्योतिष के अनुसार जानना जरूरी है। अगर आप भी इसी दुविधा में हैं कि दिवाली कब मनाई जाएगी तो यहां हम आपको बताएंगे सटीक दिन, पूजा मुहूर्त और पंचांग के अनुसार सही तिथि। ताकि आप समय पर तैयारी कर सकें और शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी का पूजन कर अपने जीवन में सुख-समृद्धि ला सकें। 
विज्ञापन

2 of 7
कब मनाई जाएगी दिवाली ? - फोटो : Amar Ujala
कब मनाई जाएगी दिवाली ? 

जानकारी के मुताबिक, हर साल कार्तिक अमावस्या पर दिवाली मनाई जाती है। इस वर्ष कार्तिक अमावस्या की तिथि 20 अक्तूबर दोपहर 3 बजकर 44 मिनट से प्रारंभ होगी। बात करें तिथि कब तक है तो इस तिथि का समापन 21 अक्तूबर को शाम 5 बजकर 54 मिनट पर होगा। दिवाली पर लक्ष्मी पूजन सूर्यास्त के बाद किया जाता है, इसलिए इस साल दिवाली 20 अक्तूबर 2025 को मनाई जाएगी।

 
विज्ञापन

3 of 7
कौन मुहूर्त है सही ? - फोटो : adobe
कौन मुहूर्त है सही ?

अब बात करें कि 20 अक्तूबर को दिवाली का सबसे अच्छा मुहूर्त शाम 7 बजकर 8 मिनट से रात 8 बजकर 18 मिनट तक पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा। ऐसे में आप इसी मुहूर्त में पूजा कर सकते हैं। 


दिवाली पूजन से पहले अपने घर को अच्छी तरह से आप सजा सकते हैं। यहां हम आपको उसके कुछ विकल्प देने जा रहे हैं। 
 

4 of 7
दीयों से करें घर रौशन - फोटो : adobe stock
दीयों से करें घर रौशन

घर के मुख्य द्वार, खिड़कियों और पूजा स्थल पर मिट्टी के दीयों में घी या तेल डालकर जलाएं। चाहें तो LED दीयों का भी उपयोग कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि इस मौके पर दीपक सबसे ज्यादा जलाएं।
 
विज्ञापन

5 of 7
फूलों की बंदनवार और तोरण लगाएं - फोटो : Instagram
फूलों की बंदनवार और तोरण लगाएं

गेंदे, गुलाब या आर्टिफिशियल फूलों से बनी बंदनवार दरवाजे और पूजा कक्ष के प्रवेश पर लगाएं। वैसे तो बाजार में कई तरह की बंदनवार मिल जाती हैं, लेकिन आप चाहें तो असली फूलों को लाकर उससे घर सजाएं।

 
विज्ञापन

6 of 7
रंगोली से सजाएं आंगन - फोटो : Instagram
रंगोली से सजाएं आंगन

रंगोली मां लक्ष्मी का स्वागत करने का पारंपरिक तरीका है। फूलों या रंगों से बनी रंगोली आपके घर को आकर्षक बनाती है। रंगोली के कई पैटर्न तो ऐसे होते हैं, जिसे 10 मिनट में बनाया जा सकता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पाठ और पूजा स्थान की सजावट करें - फोटो : instagram
पाठ और पूजा स्थान की सजावट करें

जहां लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां रखी जाती हैं, वहां पर लाल या पीला कपड़ा बिछाकर फूल, दीये, और पूजा सामग्री व्यवस्थित करें। इसके आगे भी एक छोटी सी रंगोली अवश्य बनाएं। सुगंधित धूप, अगरबत्ती और अत्तर का उपयोग करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें