फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanteras 2024: धनतेरस पर खरीद रहे हैं लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति तो न करें ये गलतियां, रखें इन बातों का ध्यान

Tue, 29 Oct 2024 08:28 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिवाली में लक्ष्मी पूजन के लिए दो दिन पहले धनतेरस तिथि को भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की मूर्ति घर लाई जाती है। धनतेरस पर खरीदारी का विशेष महत्व है। ऐसे में इस दिन भगवान की मूर्तियां भी लाते हैं और दिवाली के दिन इन्हीं प्रतिमाओं की पूजा करते हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 5
दिवाली 2024 गणेश लक्ष्मी की मूर्ति - फोटो : Amar Ujala
Dhanteras 2024: दीपोत्सव 2024 की शुरुआत 29 अक्तूबर से हो रही है। 31 अक्तूबर या 1 नवंबर को दिवाली मनाई जा रही है। पूरे देश में दिवाली का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की कई धार्मिक मान्यताएं हैं। साथ ही दिवाली को मनाने के अलग-अलग तरीके हैं। हालांकि अधिकतर जगहों पर दिवाली के मौके पर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है।

दिवाली में लक्ष्मी पूजन के लिए दो दिन पहले धनतेरस तिथि को भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की मूर्ति घर लाई जाती है। धनतेरस पर खरीदारी का विशेष महत्व है। ऐसे में इस दिन भगवान की मूर्तियां भी लाते हैं और दिवाली के दिन इन्हीं प्रतिमाओं की पूजा करते हैं। 

हालांकि अक्सर लोग अज्ञानता व त्रुटिवश भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की मूर्ति खरीदते समय कुछ गलतियां कर देते हैं। वह ऐसी मूर्तियां घर ले आते हैं, जिनकी पूजा करना शुभ नहीं माना जाता है। आइए जानते हैं कि गणेश लक्ष्मी की मूर्ति खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और कैसी मूर्तियां बिल्कुल भी खरीदनी नहीं चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
लक्ष्मी-गणेश मूर्ति - फोटो : Adobe
जुड़ी न हो मूर्तियां

भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की मूर्ति खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि भले ही दिवाली के मौके पर उनकी पूजा एक साथ होती है, लेकिन मां लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्ति एक साथ जुड़ी न हो।

विश्राम मुद्रा में हो भगवान

भगवान की मूर्ति खरीदते वक्त ये याद रखें कि माता लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्ति बैठी हुई मुद्रा में होनी चाहिए। खड़े मुद्रा में भगवान की मूर्ति घर न लाएं।
 
विज्ञापन

3 of 5
दिवाली गणेश लक्ष्मी की मूर्ति - फोटो : adobe
माता लक्ष्मी की ऐसी मूर्ति खरीदें

इस बात का ध्यान रखें कि मां लक्ष्मी की मूर्ति कमल के फूल पर विराजमान हो। उनके एक हाथ में कमलल हो और दूसरे हाथ से आशीर्वाद दे रही हों। इसके अलावा धन की मटकी भी हो सकती है। माता की प्रतिमा का रंग गुलाबी होगा तो बेहतर रहेगा।

गणेश जी की ऐसी मूर्ति खरीदें

गणेश जी की मूर्ति खरीदते समय ध्यान रखें कि उनकी सूंड बाईं तरफ हो। गणेश जी के हाथ में मोदक होना चाहिए और उनका वाहन चूहा भी साथ में हो।


Happy Dhanteras 2024: धनतेरस की आकर्षक शायरियां भेजकर प्रियजनों को दें शुभकामनाएं    

4 of 5
दिवाली 2024 गणेश लक्ष्मी की मूर्ति - फोटो : adobe
मिट्टी की मूर्तियां 

मूर्ति मिट्टी की बनी होनी चाहिए। मिट्टी की मूर्ति को शुभ माना जाता है। आजकल बाजार में सीमेंट या पीओपी से बनी मूर्तियां भी बिकती हैं। ऐसी मूर्तियां भूल से भी घर न लाएं।

खंडित मूर्ति न लाएं घर

मूर्ति खरीदते समय ठीक से जांच कर लें कि कहीं से भी मूर्ति खंडित या टूटी हुई न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिवाली 2024 गणेश लक्ष्मी - फोटो : adobe
न खरीदें ऐसी मूर्तियां

मूर्ति खरीदते समय ये सुनिश्चित कर लें कि अगर मां लक्ष्मी उल्लू पर सवार हों, तो ऐसी प्रतिमा खरीदकर न लाएं। ध्यान रखें कि लक्ष्मी गणेश की मूर्ति का रंग काला या सफेद न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें