फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mango Leaf Toran For Diwali: इस आसान विधि से तैयार करें दरवाजे का तोरण, बनाने के लिए चाहिए होंगी चार चीजें

Thu, 31 Oct 2024 11:14 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप बाजार दिवाली के दिन अपने घर के दरवाजे पर प्यारा सा तोरण लगाना चाहते हैं, तो उसे घर पर ही तैयार करें। 
विज्ञापन
1 of 5
आम की पत्तियों से तैयार करें तोरण - फोटो : iStock
Mango Leaf Toran For Diwali: आज देश के कई हिस्सों में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि पर दीपावली मनाई जाती है। इस साल इस तिथि को लेकर काफी संशय था। ऐसे में बहुत से लोग आज दिवाली मना रहे हैं, तो वहीं कई जगहों पर दिवाली की पूजा कल यानी कि 1 नवंबर के दिन की जाएगी।

दिवाली के दिन लोग अपने घरों को खूब अच्छे से सजाते हैं। वो घर के आंगन में रंगोली बनाते हैं और दरवाजों पर तोरण लगाते हैं। यदि आप अपने घर के दरवाजे पर तोरण लगाना चाहते है, तो बाजार में मिलने वाले तोरण खरीदने की जगह खुद इसे तैयार करें। आम की पत्तियों का तोरण लगाना काफी शुभ माना जाता है। ये लगता भी काफी प्यारा है। ऐसे में हम आपको घर पर ही फूलों और आम की पत्तियों से तोरण बनाना सिखाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
आम की पत्तियों से तैयार करें तोरण - फोटो : instagram
तोरण बनाने का सामान

1. ताजे हरे आम के पत्ते
2. सुई और मजबूत धागा 
3. कैंची
4. फूल 
विज्ञापन

3 of 5
आम की पत्तियों से तैयार करें तोरण - फोटो : instagram
तोरण बनाने की विधि

आम की पत्तियों से तोरण बनाने के लिए सबसे पहले ताजे और हरे आम के पत्तों का चयन करें। सुनिश्चित करें कि पत्ते बड़े और बिना टूटे हुए हों। इसके बाद धागे को आपकी मनचाही लंबाई के अनुसार काट लें। इसका नाप दरवाजे की चौड़ाई से ही मापें। धागा मापते समय ध्यान रखें कि धागा थोड़ा अतिरिक्त लें ताकि इसे दरवाजे पर बांधने में आसानी हो।

4 of 5
आम की पत्तियों से तैयार करें तोरण - फोटो : instagram
धागा नापने के बाद सुई में धागा पिरोएं और धागे के एक सिरे पर एक गांठ बांध लें ताकि पत्ते गिरें नहीं। अब एक-एक करके आम के पत्तों को सुई से धागे में पिरोना शुरू करें। पत्तों को ऐसे पिरोएं कि उनकी दिशा एक जैसी हो और उनका हरा हिस्सा आगे की तरफ दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आम की पत्तियों से तैयार करें तोरण - फोटो : instagram
सबसे आखिर में अगर आप चाहें तो हर कुछ पत्तों के बाद फूल या अन्य सजावट जोड़ सकते हैं। इससे तोरण और भी सुंदर लगेगा। पत्ते पिरोने के बाद धागे के दोनों सिरों पर थोड़ा सा हिस्सा छोड़ दें ताकि इसे आसानी से बांधा जा सके। तोरण तैयार हो जाने के बाद इसे दरवाजे के ऊपर या दीवार पर बांध दें। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें