फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2024: दीपोत्सव के दौरान भूल से भी न करें ये गलतियां, मंगलमय दिवाली के लिए रखें इन बातों का ध्यान

Thu, 31 Oct 2024 12:04 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चलिए जानते हैं कि इस त्योहार में किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि आपकी दिवाली सुरक्षित और खुशियों भरी हो।
विज्ञापन
1 of 7
दिवाली में क्या करें और क्या नहीं - फोटो : अमर उजाला
Diwali 2024 Do And Donts: पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत हो गई है। इस बार दीपावली 31 अक्तूबर 2024 को मनाई जा रही है। वहीं 29 अक्तूबर को धनतेरस का पर्व मनाया गया है। कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को दिवाली मनाई जाती है। भारत के मुख्य त्योहारों में से एक दीपावली सुख समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। दीपावली का इंतजार हर किसी को होता है। इस त्योहार में भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा का विधान है। 

त्योहार से पहले की सारी तैयारियां शुरू हो जाती हैं। घर की साफ-सफाई से लेकर सजावट और पूजा की तैयारियों के साथ ही अन्य बहुत से कार्य किए जाते हैं। हालांकि त्योहार के उत्साह में अक्सर लोग दीपावली के मौके पर किए कुछ जरूरी कार्य भूल जाते हैं। त्योहार के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि दीपावली का उत्साह न बिगड़े और त्योहार का मजा दोगुना हो जाए। चलिए जानते हैं कि इस त्योहार में किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि आपकी दिवाली सुरक्षित और खुशियों भरी हो।
विज्ञापन

2 of 7
सफाई और सजावट - फोटो : istock
सफाई और सजावट

अगर आप चाहते हैं की लक्ष्मी मां की कृपा आप पर और आपके परिवार पर बनी रहे और दिवाली पर लक्ष्मी माता का आशीर्वाद मिले तो अपने घर की साफ-सफाई जरूर करें। इससे आपको भी अच्छा लगेगा और मन को भी शांति मिलेगी। इसके साथ ही अपने घर में सजावट कर लक्ष्मी माता का स्वागत करें। इसके लिए आप अपने घर में इको-फ्रेंडली सजावट कर सकते हैं। इसके लिए आप मोमबत्तियों, रंग-बिरंगे मिट्टी के दीयों और रंगोली से अपने घर को से सजा सकते हैं ।
विज्ञापन

3 of 7
सुरक्षा का ध्यान रखें - फोटो : istock
सुरक्षा का ध्यान रखें

पटाखे लेते वक्त ध्यान रखें कि आप सरकारी मान्यता प्राप्त ब्रांड के पटाखों को ही लें। हो सके तो वायु प्रदूषण और ध्वनि प्रदूषण कम करने वाले पटाखों का उपयोग करें और बच्चों और जानवरों को पटाखों से दूर रखें और उनकी सुरक्षा का ध्यान रखें।

4 of 7
अनोखी और पारंपरिक वस्तुएं - फोटो : Amar Ujala Graphics
खरीदारी

अगर आपको पारंपरिक चीजें पसंद हैं तो आप अपने आस-पास के स्थानीय बाजारों से समान लें। यहां आपको अनोखी और पारंपरिक वस्तुएं मिलेंगी। अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए भी अच्छे गिफ्ट का चयन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

5 of 7
भोजन और मिठाइयां बनाएं - फोटो : Adobe Stock
भोजन और मिठाइयां बनाएं

हो सके तो दिवाली के लिए मिठाइयां घर पर ही बनाएं, इससे मिलावटी मिठाइयों के घर में आने की संभावना कम रहेगी और घरवालों के स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक नहीं होगी। बाजार से मिठाई लेने से बचे क्योंकि मांग अधिक होने के कारण इनमें मिलावट की संभावना बढ़ जाती है और ये आपके और आपके अपनों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है।
विज्ञापन

6 of 7
परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताएं - फोटो : Adobe stock
परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताएं

किसी भी त्योहार का असली आनंद परिवार वालों और दोस्तों के साथ आता है। इस दिवाली में आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर मनाएं। उन के साथ पूजा करें, पटाखे फोड़े और भोजन का आनंद लें। इस से आपके रिश्तों में मजबूती प्यार बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पर्यावरण का ध्यान रखें - फोटो : Adobe Stock
पर्यावरण का ध्यान रखें

इको-फ्रेंडली चीजों के साथ दिवाली मनाएं। प्लास्टिक की जगह मिट्टी के दिवाली का उपयोग करें। प्राकृतिक रंगों और सजावट का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही आसपास की साफ सफाई का भी पूरा ध्यान रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें