Dhanteras 2022: दीपों का पर्व दिवाली 24 अक्तूबर 2022 को है। हिंदू धर्म के मुताबिक दिवाली का पर्व एक उत्सव है, जिसकी शुरुआत धनतेरस से हो जाती है और अंत भाई दूज पर होता है। पांच दिन दीपावली उत्सव को धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार दीपावली उत्सव चार दिन का ही है। छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्दशी और दिवाली एक ही दिन मनाई जा रही है। शुरुआत धनतेरस से होगी। हिंदू मान्यताओं के मुताबिक धनतेरस के दिन सोने-चांदी के सामान की खरीदारी की जाती है। यह दिन खरीदारी के लिए शुभ माना जाता है। धनतेरस तिथि से लोग घरों को रोशन कर देते हैं और दिवाली उत्सव में शामिल हो जाते हैं। हर साल लोग धनतेरस मनाते हैं। उन्हें ये पता होता है कि धनतेरस में क्या करना और खरीदना शुभ होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि धनतेरस क्यों मनाया जाता है? इस साल धनतेरस 22 और 23 अक्तूबर 2022 को मनाया जा है। धनतेरस के मौके पर जानिए इस दिन को मनाने की वजह और तरीका।