दिवाली के उत्सव को मनाते हुए लोग पटाखे छोड़ते हैं। इन पटाखों को छोड़ने पर वायु प्रदुषण बढ़ जाता है, जिससे हर साल दिवाली के समय इसपर चर्चा शुरू हो जाती है। प्रदूषण की समस्या से तो वैसे पूरा देश परेशान है लेकिन देश की राजधानी दिल्ली इससे कुछ ज्यादा ही प्रभावित है। अगर आपको दिवाली पर पटाखे छोड़ने का मन है लेकिन आप इनसे होने वाले प्रदूषण को लेकर चिंतित हैं तो आप ग्रीन पटाखों को छोड़ सकते हैं। आइए जानते हैं ग्रीन पटाखों के बारे में विस्तार से...