फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली 2019: घर की साफ-सफाई से लेकर डेकोरेशन तक काम आएंगे ये 5 एप्स, टेंशन होगी दूर

Fri, 18 Oct 2019 09:54 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
android mobile apps
दिवाली में अगर आप घर की साफ-सफाई से लेकर डेकोरेशन तक के लिए परेशान हैं तो कुछ एप्स आपकी मदद कर सकते हैं। अगर आप वर्किंग हैं और घर की साज-सज्जा और सफाई में बहुत ज्यादा वक्त नहीं दे पा रहे हैं तो ये एप्स आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है क्योंकि ये आपका वक्त बचाएंगे और आपकी समस्या को दूर करेंगे। दरअसल,
वर्किंग लोग अक्सर समय की कमी के चलते घर की साफ-सफाई के लिए अपना पूरा समय नहीं निकाल पाते हैं। ऐसे में किसी त्योहार के आने पर साफ-सफाई का काम उनके लिए सबसे बड़ी उलझन का सबब बना रहता है। आइए जानते हैं कौन से हैं ये एप्स
विज्ञापन

2 of 6
Diwali - फोटो : file photo
अर्बनक्लैप
सोशल मीडिया पर लोगों का सबसे पसंदीदा ऐप अर्बनक्लैप है। इस पॉपुलर ऐप के जरिए लोग घर से लेकर ऑफिस तक को बेहद कम समय में साफ-सुथरा बना सकते हैं। खास बात यह है कि साफ-सफाई के बाद आप इस ऐप की मदद से खुद को खूबसूरत बनाने यानि मेकअप, स्पा, मसाज, पॉर्लर, योगा ट्रेनर जैसी कई सुविधाएं भी ले सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
diwali
ब्रूमबर्ग
घर की ही नहीं आपके बाथरूम से लेकर किचन, कार्पेट, फर्नीचर, कार तक हर चीज की सफाई आप broomberg से करवा सकते हैं। इतना ही नहीं अपने घर को अपने मन पसंद रंग में पेंट करवाने के लिए तो ये साइट सबसे बेस्ट है। अपने घर की सफाई करवाने के बाद आप पेमेंट के लिए चेक, पेटीएम, कैश ऑन डिलीवरी जैसे कई ऑप्शन्स चुन सकते हैं। 

4 of 6
Diwali - फोटो : file photo
सर्विसिजउतरा डॉट कॉम (servicesutra.com)
यह साइट  क्लीनिंग सर्विस के प्रोफेशनल्स के लिए काफी फेमस है। कम समय में बेहतरीन तरीके से साफ-सफाई करने में ये लोग काफी माहिर होते हैं और वो भी आपके बजट के अंदर । दिवाली पर अपने ऑफिस के बिजी शेड्यूल के चलते अगर आप घर की सफाई के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं तो अच्छा होगा आप पहले से ही इस साइट पर बुकिंग करा लें। 
विज्ञापन

5 of 6
Diwali - फोटो : file photo
डस्टबस्टर (Dustbusterz)
डीप क्लीनिंग की बात हो या फिर मार्बल पॉलिशिंग हर तरह की साफ-सफाई आप इस ऐप की मदद से करवा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिवाली बाजार
हाउसजॉय
अगर आपके पास पूरे घर को साफ करवाने का वक्त नहीं है और आप चाहते हैं कि कुछ एक जरूरी चीजें साफ हो जाएं, जिससे आपका घर बिखरा हुआ और गंदा न लगे तो ऐसी सफाई के लिए भी ये ऐप बेस्ट है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें