फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dish Washing Hacks: बर्तन धोने के ये पांच टिप्स, आसान बना देंगे रसोई का कामकाज

Tue, 28 Jun 2022 06:02 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
बर्तन साफ करने के टिप्स - फोटो : Pixabay
Dish Washing Hacks: घर और रसोई को व्यवस्थित रखने के लिए आपके पास कई काम होते हैं। उसमें बर्तनों को धोना एक अहम काम है। लोगों को खाना बनाना पसंद होता है लेकिन जब बर्तन धोने की बारी आती है तो लोग परेशान हो जाते हैं। कई लोग सिर्फ इस वजह से खाना नहीं बनाते या ऐसी डिश नहीं बनाते, जिसमें अधिक बर्तनों का इस्तेमाल हो, ताकि उन्हें बर्तन न धोने पड़ें। बर्तन धोना मेहनत का काम तो होता ही है, समय भी लगता है। लोग बर्तन धोने को बोरिंग काम भी मानते हैं। ऐसे में अक्सर लोग सबसे आखिर में बर्तन धोने का काम करते हैं। अगर किसी की मदद न मिले तो सिंक में बर्तनों का अंबार लग जाता है। सबसे ज्यादा दिक्कत तो प्रेशर कुकर और कड़ाही जैसे बर्तनों को धोने में होती है। अगर आपको भी बर्तन धोना पसंद नहीं और आप बर्तन धोने को मुसीबत का काम मानते हैं तो कुछ आसान टिप्स को अपनाकर बर्तनों को आसानी से सफाई के साथ धो सकते हैं। ये रहे डिश वाशिंग के टिप्स।
विज्ञापन

2 of 6
बर्तन साफ करने के टिप्स - फोटो : Pixabay
सिरका से धोएं बर्तन 

अगर आपके बर्तन में जला हुआ खाना लगा हो और उसे रगड़ने का मन न हो तो आप सिरके का इस्तेमाल करें। इससे जले हुए बर्तन आसानी से साफ हो जाएंगे और उनमें चमक भी आ जाएगी। जले हुए बर्तन को साफ करने के लिए पानी में सफेद सिरका मिलाकर डालें और कुछ देर के लिए गैस पर रखकर गर्म करें। बर्तन को ढक्कन बंद करने की जरूरत नहीं। इससे बर्तन से जला हुआ साफ हिस्सा साफ हो जाएगा। ध्यान रखें कि कास्ट आयरन के बर्तन में सिरका न लगाएं, इससे बर्तन खराब हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
जले बर्तन साफ करने का आसान तरीका - फोटो : Istock
सोडा से धोएं बर्तन

बिना रगड़े आसानी से बर्तन धोने के लिए सोडा या कोका कोला को बर्तन में डालकर रातभर भीगने दें। इससे बर्तन की सारी गंदगी सोडा के साथ निकल जाएगी और बर्तन चमकने लगेंगे।

4 of 6
बर्तन साफ करने के टिप्स - फोटो : अमर उजाला
कांच के बर्तन धोने के तरीके

लोगों को कांच या चीनी मिट्टी के बर्तन धोने में बहुत मेहनत लगती है। इन बर्तनों को आप ज्यादा रगड़ नहीं सकते वरना इन पर निशान आ सकते हैं। इसलिए कांच के ग्लास या कप और चीनी मिट्टी के बर्तनों को साफ करने के लिए सिरका इस्तेमाल करें। कांच के बर्तनों को थोड़ी देर के लिए सिरका, गुनगुने पानी और डिश वॉश सोप के मिश्रण में भिगोकर रख दें। कप के अंदर चाय या कॉफी के काले जमे दाग निकल जाएंगे।
विज्ञापन

5 of 6
बर्तन साफ करने के टिप्स - फोटो : Pixabay
एल्युमीनियम के बर्तन साफ करने के टिप्स

रसोई में एल्युमीनियम के बर्तनों का इस्तेमाल आम बात है। अगर आपकी एल्युमीनियम की कढ़ाही, कुकर या भगोने की चमक खत्म हो गई है और उसमें कालापन जम जाए तो साफ करने और चमक लाने के लिए पानी में दो चम्मच नमक और एक बड़ा चम्मच डिटर्जेंट पाउडर मिलाकर बर्तन में रखें। बर्तन में पानी को ऊपर आने तक उबालें। बर्तन बहुत ज्यादा काला हो तो नींबू का रस भी मिला सकते हैं। इससे एल्युमीनियम का बर्तन बिना रगड़े चमक जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बर्तन साफ करने के टिप्स - फोटो : Pixabay
बर्तन धोने का आसान तरीका

बर्तन को साफ करने के लिए गुनगुने पानी में थोड़ा डिटर्जेंट मिलाकर कुछ देर बर्तनों को भिगोकर रखें। उसके बाद साफ पानी से बर्तन धोकर कुछ देर धूप में रखें। इससे गीले बर्तन के दाग साफ हो जाते हैं और बर्तन से बदबू भी दूर हो जाती है। बर्तनों को धोकर गीला नहीं रखना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें