टेलीविजन की दुनिया में अपना नाम बना चुके जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी आज किसी पहचान या परिचय के मोहताज नहीं हैं। अपनी दमदार एक्टिंग से हर किसी को अपना दीवाना बना चुके दिलीप जोशी को लोग जेठालाल के नाम से ही जानते हैं, क्योंकि टीवी के मशहूर सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा से उन्हें दर्शकों के बीच अलग पहचान मिली। महज 12 साल की उम्र से ही दिलीप जोशी ने अभिनय करना शुरू कर दिया था और आज वे अपनी कड़ी मेहनत के दम पर एक बड़ा मुकाम हासिल कर चुके हैं और साथ ही लग्जरी लाइफ जीते हैं। तो चलिए आपको जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी की लाइफस्टाइल के बारे में बताते हैं।
दिलीप जोशी खाने के बेहद शौकीन हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे खाने में ज्यादा सोचते नहीं हैं और उन्हें जो कुछ भी खाने के लिए मिलता है। वे उसे बड़े ही चाव से खाते हैं। उन्हें खाने में जलेबी, फाफड़ा काफी पसंद है।
विज्ञापन
3 of 9
दिलीप जोशी
- फोटो : सोशल मीडिया
टीवी सीरियल के अलावा दिलीप जोशी ने फिल्मों में भी सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर भी काम किया है। इनमें हम आपके हैं कौन, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, हमराज, दिल है तुम्हारा जैसी कई फिल्में शामिल हैं।
4 of 9
Dilip Joshi
- फोटो : social media
बात दिलीप जोशी की कमाई की करें, तो वे टीवी सीरियल, विज्ञापन, ब्रांड प्रमोशन और सोशल मीडिया के जरिए भी अच्छी कमाई करते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक इंटरव्यू में दिलीप जोशी ने अपने स्ट्रगल के बारे में बात करते हुए कहा था कि, उन्होंने एक बैकस्टेज आर्टिस्ट के तौर पर काम शुरू किया। यहां उन्हें 50 रुपये प्रति भूमिका के मिलते थे। उस वक्त किसी ने उन्हें काम नहीं दिया था।
विज्ञापन
6 of 9
Dilip Joshi
- फोटो : social media
वहीं, एक अब का समय है जब दिलीप जोशी अपने किरदार जेठालाल को निभाने के एक एपिसोड के लिए लगभग डेढ़ लाख रुपये फीस लेते हैं। वहीं, वे महीने में लगभग 25 दिन शूटिंग करते हैं और इस हिसाब से वे इस शो से हर महीने 36 लाख रुपये तक कमा लेते हैं।
विज्ञापन
7 of 9
audi q7
- फोटो : istock
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिलीप जोशी को लग्जरी कारों का भी काफी शौक है। उनके पास लगभग 80 लाख रुपये की कीमत वाली ऑडी क्यू 7 कार है। इसके अलावा उन्हें टोयोटा इनोवा एमपीवी गाड़ी चलाना काफी पसंद है।