फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग में जरूरी है सही खानपान, जानिए क्या है यूनिसेफ की गाइडलाइन्स

Thu, 11 Jun 2020 04:50 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कोरोना वायरस महामारी के वजह से आज के समय दुनिया के अधिकांश देश प्रभावित हैं। इस घातक वायरस से बचाव के लिए साफ-सफाई से लेकर शॉपिंग के लिए विशेषज्ञों ने कई नियम-कानून बनाए हैं। खुद को सुरक्षित रखने के लिए हमें इन नियमों का पालन करना चाहिए। इसके अलावा हम सभी के दिमाग में बस एक ही सवाल घूम रहा है कि इस खतरनाक वायरस के संक्रमण से बचने के लिए हम क्या खाएं? आज हम आपको इस लेख के माध्यम से यूनिसेफ के द्वारा जारी खानपान से जुड़े गाइडलाइन्स के बारे में बताएंगे।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
आहार में फल-सब्जियों को करें शामिल
यूनिसेफ के मुताबिक हमें जितना संभव हो उतना फल और सब्जियां स्टॉक करने का प्रयास करना चाहिए। इन फल और सब्जियों को लंबे समय तक बचा कर रखने के लिए आधा पका करके या उनमें से कुछ को फ्रीज या रेफ्रिजरेट कर के स्टोर कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ताजी चीजें न मिलें तो सूखे या डिब्बाबंद उत्पाद का उपयोग करें
कई बार ऐसी स्थिति हो जाती है कि ताजे सामान आसानी से नहीं मिल पाते हैं। ऐसे में आप सूखे या डिब्बाबंद चीजों को इस्तेमाल में ला सकते हैं। अगर आपको ताजा प्याज नहीं मिल पा रहा हो तो इसका स्वस्थ विकल्प प्राप्त करने में कोई परेशानी की बात नहीं है। हालांकि, ताजा उपज में विटामिन, खनिज, ओमेगा -3 फैटी एसिड और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, लेकिन डिब्बाबंद प्यूरी को भी इनके विकल्प के रूप में प्रयोग किया जा सकता है।

4 of 6
स्नैक्स - फोटो : फाइल फोटो
स्नैक्स
हमारे दैनिक आहार में स्नैक्स बहुत ही महत्वपूर्ण है। फ्राई और चिप्स के बजाय आप रोस्टेड नट्स, पीनट बटर, चीज, फ्रूट-फ्लेवर्ड योगर्ट और अन्य चीजों को स्नैक के विकल्प के साथ स्टॉक कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
खानपान - फोटो : फाइल फोटो
प्रोसेस्ड फूड का कम सेवन
यूनिसेफ की सुझाव के मुताबिक अगर ताजी चीजें उपलब्ध नहीं हैं तो प्रोसेस्ड फूड जैसे कि रेडी टू ईट मील, पैकेज्ड फूड और डेसर्ट का सेवन सीमित मात्रा में करें। प्रोसेस्ड फूड में संतृप्त वसा, शुगर और नमक उच्च मात्रा में होते हैं। किसी भी तरह के प्रोसेस्ड फूड को खरीदने से पहले लेबल की जांच करें और इनमें स्वस्थ विकल्पों को खोजने का प्रयास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
परिवार के साथ भोजन - फोटो : फाइल फोटो
परिवार के साथ भोजन करें ताकि अच्छा महसूस हो
खाना बनाने और पूरे परिवार के साथ मिलकर खाने से आपको खुशी मिल सकती है। आप खाने बनाने में परिवार के लोगों को शामिल कर सकते हैं। इतना ही नहीं छोटे बच्चों से आप किसी खाने वाली चीज को धोने या छांटने में मदद ले सकते हैं। इस तरह की दिनचर्या से आपके परिवार को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने में मदद मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें