Dharmendra 100 Acre Farmhouse Inside Photos: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र नहीं रहे। 24 नवंबर 2025 की सुबह से ही उनके घर पर हलचल होने लगी थी। एंबुलेंस और बेरिकेडिंग दिखने के बाद एक बार फिर उनके सेहत को लेकर चर्चा उठी। धीरे धीरे सेलेब्स उनके घर पहुंचने लगे। धर्मेंद्र का जाना बालीवुड के लिए एक बड़ी क्षति के जैसा है। बता दें कि बीते कुछ दिनों से धर्मेंद्र की तबीयत ठीक नहीं थी, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती भी होना पड़ा था। हालांकि बाद में वह डिस्चार्ज हो गए थे।
धर्मेंद्र अपने दौर के सबसे फिट और स्ट्राॅन्ग अभिनेता थे। उनके स्टाइल और लुक पर फैंस फिदा रहते थे। वहीं उनका निजी जीवन और लाइफस्टाइल भी हमेशा से ही सुर्खियों में रहता है। अभिनेता करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। वह प्रकृति के पास अपने फार्म हाउस पर वक्त बिताना ज्यादा पसंद करते हैं, जिसकी तस्वीरें वह अक्सर सोशल मीडिया पर भी शेयर करते हैं। धर्मेंद्र का लोनावाला में आलीशान फार्म हाउस है जो कि 100 एकड़ जमीन पर फैला है। दौलत और शोहरत के मामलों में धनी धर्मेंद्र खेतों में काम करने से भी पीछे नहीं रहते हैं। आइए तस्वीरों के जरिए जानते हैं कि धर्मेंद्र का फार्महाउस अंदर से कैसा दिखता है।